इंदौर: कमलनाथ सरकार में पीडब्ल्यूडी मंत्री सज्जन सिंह वर्मा ने बीजेपी नेता कैलाश विजयवर्गीय के बयान पर पलटवार करते हुए तीखा हमला बोला। उहोने कहा कि विजयवर्गीय ने मंत्री रहते भ्रष्टाचार कर जो काली कमाई की है, उसी के दम पर वे सरकार गिराने की बात कर रहे हैं। उन्हें पता होना चाहिए कि कांग्रेस के विधायक एकजुट हैं। सीएम कमलनाथ के नेतृत्व में ये सरकार पूरे 5 साल चलेगी। मंत्री श्री वर्मा रविवार को मीडियाकर्मियों के सवालों का जवाब दे रहे थे।
आपको बता दें कि कैलाश विजयवर्गीय ने हाल ही में एक बयान में कहा था कि उनके बॉस इशारा करें तो वे कभी भी कमलनाथ सरकार को गिरा देंगे। उसी को लेकर पूछे गए सवाल पर मंत्री वर्मा ने ये बात कही।
विजयवर्गीय के कारण ही मालवा- निमाड़ में बीजेपी की दुर्गति
मंत्री सज्जनसिंह वर्मा ने कैलाश विजयवर्गीय पर तंज कसते हुए कहा कि उन्हें मालवा- निमाड़ की 66 सीटों का प्रभार उनकी पार्टी ने सौपा था पर यहीं बीजेपी की सबसे ज्यादा दुर्गति हुई। अगर वे अपनी जिम्मेदारी ठीक से निभाते तो बीजेपी की सरकार बन गई होती।
Related Posts
January 22, 2020 थप्पड़ कांड: प्रदेश सरकार और राजगढ़ कलेक्टर को हाईकोर्ट का नोटिस इंदौर : राजगढ़ की ब्यावरा तहसील में कलेक्टर द्वारा बीजेपी नेता व कार्यकर्ताओं के साथ की […]
March 27, 2023 नवल स्वर सोपान में नवोदित कलाकारों ने दी प्रस्तुति
इंदौर : संस्कार भारती इंदौर मालवा प्रांत, पंचम निषाद संगीत संस्थान इंदौर एवम इंदौर […]
October 19, 2024 ड्रेनेज समस्या के निवारण हेतु 500 करोड़ के टेंडर को हरी झंडी
अमृत परियोजना 2.0 के तहत होंगे 800 करोड़ के विकास कार्य।
ब्रिज व फ्लायओव्हर के नीचे […]
May 12, 2022 पत्रकार गणेश तिवारी की संदिग्ध मौत, फंदे पर लटका पाया गया शव
इंदौर : लसूडिया थाना क्षेत्र की इंडस सेटेलाइट ग्रीन नामक कॉलोनी में रहने वाले पत्रकार […]
February 29, 2020 रेलवे पुलिस के जवानों के लिए लगाया गया स्वास्थ्य शिविर, सैकड़ों जवानों ने कराया परीक्षण इंदौर : रोटरी क्लब मेघदूत और मेदांता अस्पताल के सहयोग से शनिवार को स्वास्थ्य शिविर का […]
January 25, 2025 नर्मदा साहित्य मंथन अहिल्या पर्व के पोस्टर का विमोचन
भारतीय संस्कृति में संवाद की परम्परा का संवाहक नर्मदा साहित्य मंथन - श्रीरंग […]
June 5, 2021 बंदियों की पैरोल 30 दिन और बढ़ाई गई
भोपाल : कोविड-19 को ध्यान मे रखते हुए जेल से पैरोल पर छूटे कैदियों की 30 दिन की पैरोल […]