इंदौर : बीआरटीएस के दोनों ओर 100 मीटर दूरी तक के व्यवसायिक प्रतिष्ठान 24 घंटे खुले रहेंगे।
दरअसल, शहर की अर्थव्यवस्था को नई रफ़्तार देने के उद्देश्य से ‘स्टार्ट अप प्रोग्राम’ के तहत शहर के कुछ हिस्सों को 24 घंटे खुला रखने के संबंध में सिटी बस ऑफिस में बैठक आयोजित की गई । इस दौरान सांसद शंकर लालवानी, महापौर पुष्यमित्र भार्गव, आईडीए अध्यक्ष जयपाल सिंह चावड़ा, कलेक्टर मनीष सिंह, पुलिस कमिश्नर हरिनारायण चारी मिश्रा और नगर निगम आयुक्त प्रतिभा पाल मौजूद रहे।
कलेक्टर मनीष सिंह ने बताया कि प्रारंभिक तौर पर बीआरटीएस के दोनों ओर 100 मीटर की दूरी तक के व्यावसायिक प्रतिष्ठान (रेस्तरां, बेकरी, दवाई, सैलून और अन्य) 24 घंटे खुले रखने पर सहमति बनीं है। स्टार्टअप और आईटी कंपनियों की मांग पर विजयनगर से भंवरकुआ चौराहे तक के बीआरटीएस के हिस्से में यह छूट दी गई है।
बीयर बार और शराब की दुकानें पूर्व के समय पर ही खुलेगी।
कलेक्टर मनीष सिंह ने साफ किया कि बीआरटीएस पर 24 घंटे दुकानें खुली रखने संबंधी निर्णय, बीयर बार व शराब की दुकानों पर लागू नहीं होगा। ये दुकानें पहले की तरह ही निर्धारित समय पर खुलेगी और बंद होंगी।
Related Posts
May 3, 2023 रेलवे बोर्ड चेयरमैन से मिले मालू, इंदौर से अजमेर के लिए नई ट्रेन चलाने की रखी मांग
अयोध्या,रायपुर,हावड़ा के लिए नियमित चलाएं ट्रेन।
उज्जैनी एक्सप्रेस का इंदौर तक […]
September 2, 2022 सभी पथ विक्रेताओं को दिया जाएगा संबल योजना का लाभ, बनेंगे संबल कार्ड
प्रदेश में 17 सितंबर से 31अक्टूबर तक चलेगा अभियान। पात्र हितग्राहियों को विभिन्न […]
October 3, 2020 दुनिया समझती है की कश्ती भंवर में है…
🔹 नरेंद्र भाले 🔹
किसी शायर ने क्या खूब फरमाया है कि तूफान कर रहा है मेरे अज़्म […]
May 29, 2022 किसी शहर को बढ़ाने के लिए जनता जुट जाती है तो चमत्कार होते हैं – शिवराज
इंदौर : आगामी नगरीय निकाय चुनाव को लेकर भाजपा नगर और ग्रामीण के अपेक्षित पदाधिकारी एवं […]
January 21, 2020 नाबालिग बालिका के साथ छेड़छाड़ करने वाले आरोपी को 5 वर्ष का सश्रम कारावास इंदौर : 7 वर्षीय नाबालिग के साथ छेड़छाड़ करने वाले आरोपी को दोषी करार देते हुए अदालत ने 5 […]
August 18, 2023 जियो ने लॉन्च किए नए जियो – नेटफ्लिक्स प्रीपेड प्लान
दुनिया में पहली बार नेटफ्लिक्स किसी प्रीपेड बंडल सब्सक्रिप्शन के साथ लॉन्च […]
June 29, 2022 महाराष्ट्र के सियासी घटनाक्रम के पीछे बीजेपी का हाथ – तनखा
इंदौर : महाराष्ट्र में जो सियासी घटना कम चल रहा है उसके पीछे bjp का हाथ है bjp को आज […]