सभी तैयारियां समय-सीमा में पूरी करने के दिए निर्देश।
इंदौर : 31 जनवरी से 11 फरवरी तक 2023 तक इंदौर में होने वाले खेलों इंडिया कार्यक्रम की व्यापक तैयारियां की जा रही हैं। संभागायुक्त डॉ. पवन कुमार शर्मा ने सोमवार को आयोजन स्थल अभय प्रशाल और बास्केटबॉल कॉम्पलेक्स पहुंच कर खेलो इंडिया आयोजन की तैयारियों की समीक्षा की।
इस अवसर पर पुलिस आयुक्त हरिनारायण चारी मिश्र, अतिरिक्त पुलिस आयुक्त मनीष कपूरिया, एडीएम अजयदेव शर्मा, खेल एवं युवा कल्याण अधिकारी रीना चौहान सहित अन्य संबंधित विभागों के अधिकारी मौजूद थे।
संभागायुक्त डॉ. शर्मा ने सभी आवश्यक तैयारियां कार्यक्रम की गरिमा के अनुरूप निर्धारित समय-सीमा में पूर्ण करने के निर्देश दिए। इस अवसर पर बताया गया कि इंदौर में खेलों इंडिया कार्यक्रम के तहत आगामी 31 जनवरी से लेकर 11 फरवरी 2023 तक टेबल टेनिस, कबड्डी, बास्केटबॉल, वेटलिफ्टिंग और फुटबाल की प्रतियोगिताएं होंगी। इसमें बड़ी संख्या में खिलाड़ी हिस्सा लेंगे। डॉ. शर्मा ने दोनों स्पोर्ट्स कॉम्पलेक्स पहुंच कर मौका मुआयना किया। उन्होंने वहां खिलाड़ियों और दर्शकों के लिए उपलब्ध सुविधाओं की जानकारी भी ली। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि आयोजन के दौरान ऐसी व्यवस्था हो, जिससे कि किसी भी खिलाड़ी को परेशानी का सामना नहीं करना पड़े।
Related Posts
December 5, 2018 हार का ठीकरा चुनाव आयोग पर फोड़ना चाहती है कांग्रेस- शिवराज भोपाल: हार के डर से घबराकर कांग्रेस ईवीएम को लेकर दुष्प्रचार कर रही है। मतदान वाले दिन […]
August 8, 2022 इंदौर दुग्ध संघ ने 50 पैसे प्रति फेट बढ़ाए किसानों से दूध खरीदी के भाव
इंदौर दुग्ध संघ द्वारा किसानों के दूध खरीदी भाव में लगातार चौथी बार वृद्धि।
इंदौर : […]
January 11, 2023 समिट में प्राप्त प्रस्तावों को धरातल पर उतारने में करेंगे पूरी मदद – मुख्यमंत्री चौहान
मारीशस और यूरोपियन चेम्बर ऑफ कॉमर्स के प्रतिनिधि भी मिले।
मुख्यमंत्री चौहान से देश […]
July 13, 2020 एक सप्ताह के लिए टला लॉकडाउन, कोरोना की रोकथाम के लिए अब होगी सख्ती इंदौर : बीजेपी के वरिष्ठ नेता कैलाश विजयवर्गीय और कृष्णमुरारी मोघे की आपत्ति के बाद […]
August 1, 2022 विकास कार्यों में आधुनिक तकनीक और वाहनों में गैर परंपरागत ऊर्जा का हो इस्तेमाल – गडकरी
इंदौर व प्रदेश को मिली 2 हजार 300 करोड़ रुपये लागत की सड़क परियोजनाओं की बड़ी […]
April 26, 2021 मॉर्निंग वॉक के लिए निकले तो होगी जेल, जनता कर्फ्यू रहेगा जारी- कलेक्टर
इंदौर : कलेक्टर मनीष सिंह का दावा है कि जनता कर्फ्यू के रिजल्ट अब आना शुरू हो गए […]
June 9, 2021 जन जागरूकता रथ के जरिए लोगों को कोरोना प्रोटोकॉल के पालन का दिया जा रहा सन्देश
इंदौर : बीजेपी के राष्ट्रीय महासचिव कैलाश विजयवर्गीय, केबिनेट मंत्री तुलसीराम सिलावट और […]