लंबित परियोजनाओं के काम की गति बढ़ाने के दिए निर्देश।
इंदौर : रेलवे बोर्ड के चेयरमैन अनिल लाहोटी बुधवार को इंदौर आए।उन्होंने रेलवे स्टेशन का दौरा करने के साथ वरिष्ठ अधिकारियों की बैठक आहूत कर इंदौर से जुड़े रेलवे प्रोजेक्ट्स की समीक्षा की।
उप मुख्य इंजीनियर (निर्माण) के कार्यालय स्थित कांफ्रेंस हॉल में आयोजित इस बैठक में पश्चिम रेलवे के महाप्रबंधक अशोक कुमार मिश्र, निर्माण विभाग के अधिकारी, और रतलाम मंडल के प्रबंधक रजनीश कुमार ने शिरकत की। इस दौरान रेलवे बोर्ड के चेयरमैन लाहोटी ने उज्जैन – इंदौर दोहरीकरण, महू – सनावद अमान परिवर्तन, इंदौर – दाहोद प्रोजेक्ट और अन्य लंबित विकास योजनाओं का जायजा लिया। निर्माण विभाग के अधिकारियों ने पावर प्वाइंट प्रेजेंटेशन के माध्यम से चेयरमैन अनिल लाहोटी को विभिन्न परियोजनाओं की प्रगति की जानकारी दी। लाहोटी ने इंदौर रेलवे स्टेशन की पुनर्विकास योजना के बारे में भी जानकारी ली। उन्होंने लंबित परियोजनाओं के काम में गति लाने के निर्देश भी अधिकारियों को दिए। बैठक के पूर्व पश्चिम रेलवे के महाप्रबंधक अशोक कुमार मिश्र ने रेलवे बोर्ड के चेयरमैन अनिल लाहोटी को ग्रीन प्लांट भेंट कर उनका स्वागत किया।
Related Posts
January 2, 2017 अब सपा में चुनाव चिह्न पर ‘कब्जे’ की जंग, बेटे के खिलाफ चुनाव आयोग जाएंगे मुलायम नई दिल्ली. दो फाड़ हो चुकी समाजवादी पार्टी में अब उसके चुनाव चिह्न पर 'कब्जे' की जंग […]
July 4, 2025 इंडस्ट्री की मांग के अनुरूप जॉब ओरिएंटेड कोर्स प्रारंभ करेगा देवी अहिल्या विवि
अगले शैक्षणिक सत्र से शुरू होंगे नए कोर्स।
इंदौर : देवी अहिल्या विश्वविद्यालय में […]
April 11, 2021 गोपी नेमा के प्रयासों से समाज स्तर पर लगाए गए वैक्सिनेशन कैम्प, सैकड़ों लोगों ने लगवाया वैक्सीन
इन्दौर : पूर्व विधायक गोपी नेमा कोरोना वैक्सिनेशन को लेकर जन जागरण अभियान चलाकर समाज […]
June 10, 2023 सानंद के मंच पर नाटक कुर्रर्रर्रर्र का मंचन शनिवार – रविवार को
हास्य जत्रा के कलाकार विशाखा सुभेदार, पॅडी कांबले, प्रसाद खांडेकर, नम्रता संभेराव […]
May 26, 2024 खजराना गणेश मंदिर में नवनिर्मित भक्त सदन और और प्रवचन हॉल का मुख्यमंत्री करेंगे लोकार्पण
कलेक्टर आशीष सिंह की अध्यक्षता में मंदिर प्रबंध समिति की बैठक सम्पन्न।
इंदौर : […]
March 30, 2021 अवैध शराब बेचने वाली तीन महिलाओं सहित 6 आरोपी गिरफ्तार, लाखों की अवैध शराब की गई जब्त
इंदौर : ड्राय डे पर अवैध शराब का विक्रय करने वाले 6 आरोपियों को क्राइम ब्रांच ने बन्दी […]
March 20, 2022 लोगों के साथ ठगी, अवैध वसूली और ब्लैकमेल करने वाले एप्स की क्राइम ब्रांच इंदौर ने जारी की सूची
इंदौर : क्राइम ब्रांच इंदौर ने ऐसे फर्जी लोन एप की सूची जारी की है, जिनके जरिए लोगों के […]