प्रेस्टीज इंस्टीट्यूट में अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस मनाया गया।
इंदौर : अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर प्रेस्टीज इंस्टीट्यूट ऑफ मैनेजमेंट एंड रिसर्च के यूजी परिसर में सामूहिक योगाभ्यास कार्यक्रम आयोजित किया गया। प्रेस्टीज शिक्षण समूह के विभिन्न शैक्षणिक संस्थानों विशेष रूप से प्रेस्टीज पीजी कैंपस, यूजी कैंपस, लॉ कैंपस और प्रेस्टीज पब्लिक स्कूल के शिक्षक, स्टाफ और विद्यार्थी इस कार्यक्रम में शामिल हुए। कार्यक्रम की मुख्य अतिथि डॉ.नेहा राका ने सभी प्रतिभागियों को योगाभ्यास करवाया और स्वस्थ जीवनशैली को लेकर महत्वपूर्ण सुझाव दिए।
योग को अपने दैनिक जीवन में अपनाएं।
मुख्य अतिथि का स्वागत मोनिका डेविश जैन द्वारा किया गया।इस सामूहिक योगाभ्यास कार्यक्रम में प्रेस्टीज यूनिवर्सिटी के चांसलर तथा प्रेस्टीज एजुकेशन फाउंडेशन के चेयरमैन डॉ. डेविश जैन ने सपरिवार शामिल होकर योगाभ्यास किया। इस अवसर पर अपने उद्बोधन में उन्होंने योग के महत्व पर प्रकाश डालते हुए संस्थान के सभी फैकल्टीज, छात्रों से योग को अपने दैनिक जीवन में अपना कर एक स्वस्थ जीवन जीने का अनुरोध किया। इस सामूहिक योग कार्यक्रम में संस्थान परिसर के पास निवासरत परिवारों के सदस्यों ने भी भाग लिया। पीआईएमआर यूजी के डायरेक्टर डॉ.एस रमन अय्यर ने आभार माना।
Related Posts
September 23, 2021 संयुक्त स्वच्छता अभियान का निगमायुक्त ने लिया जायजा,कमियों को दूर करने के दिए निर्देश
इंदौर : निगम आयुक्त प्रतिभा पाल गुरुवार को संयुक्त स्वच्छता अभियान के निरीक्षण पर […]
August 10, 2022 मंत्री सिलावट भी उतरे मैदान में, शहरी व ग्रामीण इलाकों में भारी बारिश से उत्पन्न हालात का लिया जायजा
इंदौर : मंगलवार शाम से हो रही तेज वर्षा से समूचे शहर में जलभराव की स्थिति पैदा हो गई। […]
December 26, 2022 आस्था व उल्लास के साथ मनाया गया क्रिसमस का पर्व
विशेष प्रार्थना सभाओं के साथ गाए गए कैरोल गीत।
रेड चर्च सहित सभी गिरजाघरों में की गई […]
March 6, 2021 दिव्यांगों को आवश्यक उपकरण भेंट कर मनाया सीएम शिवराज का जन्मदिन
सांसद शंकर लालवानी ने दिव्यांगों को ट्रायसिकल, व्हील चेयर एवं ज़रुरी उपकरण भेंट […]
April 7, 2023 अभिनेत्री आकांक्षा दुबे सुसाइड मामले में आरोपी समर सिंह गिरफ्तार
इंदौर : भोजपुरी अभिनेत्री आकांक्षा दुबे सुसाइड केस में आरोपी सिंगर समर सिंह को गिरफ्तार […]
July 2, 2025 गार्ड की बंदूक लूटने वाले 04 नाबालिग गिरफ्तार
एक परिवार की आजीविका के साधन बंदूक को 12 घंटे के भीतर ढूंढकर, आरोपियों को धर […]
August 23, 2024 एमजीएम मेडिकल कॉलेज को मिला मध्य भारत का पहला एंडोजेनस ब्लड इरेडिएटर
बोन मैरो ट्रांसप्लांट में मिलेगी सहायता।
इंदौर : महात्मा गांधी मेडिकल कॉलेज इंदौर को […]