ट्रैफिक जवान और आरक्षक ने फरियादी की शिकायत पर पीछा कर गिरफ्त में लिया। एक बदमाश भागने में कामयाब रहा।
इंदौर : राहगीरों के मोबाइल चुराकर भाग रहे बदमाशों को ट्रैफिक पुलिस ने पीछा कर धर – दबोचा।
दरअसल, रेडिसन चौराहे के समीप तैनात पुलिस जवानों को राहगीरों ने सूचना दी कि दो लोगों के मोबाइल चुराकर बदमाश स्कूटी से बॉम्बे हॉस्पिटल की ओर भागे हैं।इस पर यातायात प्रबंधन का कार्य देख रहे सूबेदार अमित कुमार यादव एवं आरक्षक संजय जाट ने जिस लड़के का मोबाइल चोरी हुआ था, को लेकर स्कूटी सवार बदमाशों का पीछा किया। कुछ किलोमीटर की दूरी पर पुलिस को देख, स्कूटी सवार मोबाइल चोर घबरा कर गिर गया, जबकि स्कूटी चालक भाग निकला, जो मोबाइल चोर नीचे गिरा था उसे ऑटो चालकों की मदद से पकड़ कर चोरी हुए मोबाइल सहित बीट विजयनगर को अग्रिम कार्रवाई एवं छानबीन के लिए सुपुर्द किया गया।









