इंदौर : नगर निगम में नेता प्रतिपक्ष चिंटू चौकसे ने निगम की रिमूवल गैंग के कर्मचारियों को सेना जैसी ड्रेस पहनाने को देश और सेना का अपमान बताया है। उन्होंने इस फैसले को तुरंत वापस लेने की मांग की है।
चौकसे ने कहा कि सेना की वर्दी के साथ देश की सुरक्षा और सम्मान जुड़ा हुआ है।देश के नागरिकों के लिए सैन्य बल आदर और गौरव का स्थान रखते हैं।उनके जैसी वर्दी निगमकर्मियो को पहनाना सैन्य बलों का अपमान है। महापौर व निगमायुक्त का ये कृत्य सेना की गरिमा व सम्मान को ठेस पहुंचाने वाला है। उन्होंने इसे मनमाना और तुगलकी फैसला बताते हुए इसे तुरंत वापस लेने की मांग की है।
घोटाले को उजागर करने के कारण ही तत्कालीन निगमायुक्त को हटाया था।
चिंटू चौकसे ने करोड़ों के फर्जी बिल घोटाले में नेताओं की भी मिलीभगत का आरोप लगाते हुए कहा कि मंत्री, महापौर और उनसे जुड़े नेता भी इस घोटाले में शामिल हैं। उन्होंने प्रदेश सरकार द्वारा घोटाले की जांच के लिए गठित उच्च स्तरीय समिति के अभी तक जांच शुरू नहीं करने पर भी सवाल खड़ा किया।
Related Posts
December 14, 2023 मप्र में ‘विकसित भारत संकल्प यात्रा’ 16 दिसंबर से प्रारंभ होगी : सीएम डॉ. यादव
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की जनहित और जनकल्याण की मंशा के क्रियान्वयन को पूरा करेगी यह […]
September 26, 2022 प्रेस्टीज पब्लिक स्कूल में छात्रों के बीच नवाचार को बढ़ावा देने के लिए लगाई गई प्रदर्शनी
इंदौर : प्रेस्टीज पब्लिक स्कूल में नवाचार को बढ़ावा देने और छात्र/छात्राओं में वैज्ञानिक […]
March 3, 2025 लोक अदालत और मध्यस्थता को लेकर जनजागृति के लिए आयोजित हुई मैराथन
बच्चों से लेकर बुजुर्गों सहित न्यायाधिपति,अधिवक्ता, अधिकारी,नागरिकों ने लिया […]
March 11, 2021 महिलाएं अपनी अंतर्निहित शक्ति की पहचान खुद करें- प्रो. पलोड़
इंदौर : नारी जिसके चिंतन में चंदन की चिंगारी और मनन में मायामोह को मथने वाला माद्दा […]
March 27, 2020 कोरोना संक्रमण से बचाव में असरकारक है मॉडर्न होमियोपैथी- डॉ. चौपड़ा इंदौर : कोरोना महामारी से निपटने के लिए हरसंभव प्रयास किये जा रहे हैं। एलोपैथी के साथ […]
October 24, 2023 तुलसी नगर में हवन, कन्या पूजन और महाआरती के साथ संपन्न हुआ नवरात्रि महोत्सव
इंदौर : शहर के पूर्वी क्षेत्र के तुलसी नगर स्थित माँ सरस्वती मंदिर में नवरात्रि के […]
January 8, 2021 उपभोक्ताओं को गुणवत्तापूर्ण बिजली का प्रदाय करें सुनिश्चित, देवास जिले के दौरे पर विद्युत वितरण कम्पनी के एमडी ने दिए निर्देश
देवास : उपभोक्ताओं को गुणवत्तापूर्ण बिजली आपूर्ति एवं सही बिलों की समय पर वसूली मप्र […]