इंदौर : कुख्यात बदमाश अंशुल भालेराव एवं राहुल कैथवास को हत्या के प्रयास मे 05 वर्ष के सश्रम कारावास की सजा और जुर्माने से दंडित किया गया है।
ये था मामला :-
दिनांक 21: 01:2023 को फरियादी दीपक गोस्वामी व्दारा थाना तिलकनगर में रिपोर्ट दर्ज कराई गई कि पिपल्याहाना काकड स्थित शेरू की दुकान के पास आरोपीगण अंशुल भालेराव, राहुल कैथवास व अन्य दो विधि विरोधी किशोरों ने पैसे की मांग को लेकर रात करीबन 11.00 बजे अश्लील गालिया देते हुए डंडे , चाकू व लात- घूंसों से मारपीट की और गंभीर चोटे पहुंचाकर हत्या का प्रयास किया। फरियादी की रिपोर्ट पर थाना तिलक नगर में आरोपीगण अशुल भालेराव, राहुल कैथवास व अन्य दो के विरूध्द अपराध क्रमाक 33/2023 धारा 307,323,294,506,34 भादवि का अपराध पंजीबद्ध कर अनुसंधान में लिया गया। प्रकरण का सुक्ष्म एवं गंभीर अनुसधान उनि. सुरेन्द्र सिंह ने किया और आरोपीगण के विरूध्द न्यायालय में दिनांक 01.04.2023 को चालान पेश किया।
प्रकरण मे विचारण के बाद दिनांक 17.05.2024 को न्यायालय उन्नीसवे अपर सत्र न्यायाधीश व्दारा आरोपीगण अशुंल भालेराव एव राहुल कैथवास उर्फ छपरी के विरूध्द हत्या के प्रयास का अपराध सिद्ध पाकर 05 वर्ष के सश्रम कारावास एव 1000/रूपये के अर्थदण्ड से दण्डित किए जाने का आदेश पारित किया गया।
Related Posts
March 19, 2023 भारतीय रोलबॉल विश्वकप कैंप के लिए इंदौर के चार खिलाड़ियों का चयन
कैंप के जरिए रोलबॉल विश्वकप में खेलनेवाली भारतीय महिला - पुरुष टीम का होगा चयन।
कैंप […]
December 24, 2021 पीड़ित का वीडियो बनाकर ब्लैकमेल करने वाली दो सेक्स वर्कर सहित चार आरोपी गिरफ्तार
इंदौर : पीड़ित को चाकू की नोक पर डरा- धमका कर मोबाइल, घड़ी व 4 हजार रुपए छीनने वाली […]
December 23, 2024 12 जनवरी से प्रारंभ होंगे झंडा उंचा रहे हमारा अभियान के तहत विभिन्न कार्यक्रम
'संस्था सेवा सुरभि’, पुलिस, नगर निगम, प्राधिकरण और प्रशासन की सहभागिता में 12 जनवरी को […]
August 17, 2021 बीजेपी कार्यकर्ताओं ने किया अटलजी का पुण्य स्मरण, अर्पित किए श्रद्धासुमन
इन्दौर : सोमवार को भाजपा कार्यालय पर ‘‘भारत रत्न’’ पूर्व प्रधानमंत्री अटलबिहारी वाजपेयी […]
January 9, 2023 प्रवासी भारतीयों के साथ अटैच वाहन चालकों को दिए गए स्पिट पीट
इंदौर : शहर में आयोजित प्रवासी भारतीय सम्मेलन में आए अतिथियो के साथ संलग्न वाहनो में […]
March 2, 2021 विधानसभा में पेश किया गया मप्र का पहला पेपरलेस बजट, आत्मनिर्भर मप्र पर किया गया फोकस
भोपाल : मध्यप्रदेश विधान सभा में वित्तमंत्री जगदीश देवड़ा ने मध्यप्रदेश बजट 2021—22 पेश […]
December 15, 2021 जगदगुरु स्वामी निश्चलानंद सरस्वती की चीन, पाक को ललकार, यदि वे युद्ध चाहते हैं तो हम भी तैयार हैं
इंदौर,: जगदगुरु शंकराचार्य, पुरी पीठाधीश्वर स्वामी निश्चलानंद सरस्वती ने चीन और […]