पुलिस ने खातिरदारी कर भिजवाया जेल।
इंदौर : थाना परिसर में रील/वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर वायरल करना आरोपियों को महंगा पड़ा । हीरानगर पुलिस ने आरोपियों को जेल भिजवा दिया। आरोपी अपराध मे प्रयुक्त बेसबाल का डण्डा थाने में जब्त कराने आये थे, जिसकी रील/वीडियो बनाकर उन्होंने सोशल मीड़िया पर वायरल कर दी थी।
ये था समूचा घटनाक्रम।
दिनांक 02 अगस्त 2024 को फरियादी अनिल पिता बाबूलाल कलावत नि. लाहिया कॉलोनी जिला इंदौर की रिपोर्ट पर थाना हीरानगर में अपराध धारा 115(2), 296, 351(2) बीएनएस एवं 3(2)(5) एससीएसटी का पंजीबद्ध कर जांच में लिया गया।
विवेचना के दौरान आरोपी स्वयं अपराध में प्रयुक्त बेसबाल का डण्डा लेकर थाने पर उपस्थित हुए लेकिन थाना परिसर में उसी बेसबाल के डण्डे के साथ रील/वीड़ियो बनाकर सोशल मीड़िया पर वायरल कर दी।आरोपी रील बनाकर फरियादी के सामने अपने आपको बेखौफ साबित करने का प्रयास कर रहे थे पर हीरानगर पुलिस ने दोनो आरोपियो 1. रवि प्रजापत उम्र 34 साल नि. भाग्यलक्ष्मी कॉलोनी जिला इंदौर व 2. सुमित गुर्जर उम्र 23 साल नि. न्यू हीरानगर जिला इंदौर को गिरफ्तार कर उनकी अच्छी खातिरदारी की।बाद में आवश्यक वैधानिक कार्रवाई करते हुए दोनों को जेल भेज दिया गया।
Related Posts
January 18, 2021 भविष्य की जरूरतों को ध्यान में रखकर बनें इंदौर का मास्टर प्लान, अभ्यास मंडल की परिचर्चा में बोले वक्ता
इंदौर : शहर के नागरिकों ने विकास को लेकर हमेशा सकारात्मक सोच रखी है। इसके कारण यह शहर […]
September 8, 2021 दीपावली पर अयोध्या जा सकते हैं पीएम मोदी
नई दिल्ली : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी दीपावली में अयोध्या जा सकते हैं। माना जा रहा […]
January 16, 2022 सीवरेज सफाई में लापरवाही बरतने पर दो निगम अधिकारी निलंबित
इंदौर : निगमआयुक्त प्रतिभा पाल ने शहर की सफाई व्यवस्था के साथ ही अहिल्या पलटन, जूना […]
August 16, 2021 कांग्रेस कार्यालय पर विनय बाकलीवाल ने किया ध्वजारोहण
इंदौर : स्वतंत्रता दिवस की 75 वी वर्षगाँठ के अवसर पर इंदौर शहर व जिला काँग्रेस कार्यालय […]
September 23, 2022 आदिवासी कन्या छात्रावास की छात्राओं को कराया गया मांडू भ्रमण
इंदौर : शुक्रवार को शहर के आदिवासी कन्या छात्रावास की छात्राओं को मांडू भ्रमण कर कराया […]
March 3, 2023 अदालत की हवालात से मुलजिम को भगाने वाले आरक्षक को एक वर्ष का सश्रम कारावास
इंदौर : जेल से न्यायालय के समक्ष पेश करने के लिए लेकर गये मुल्जिम को भगाने वाले पुलिस […]
May 22, 2021 सांची दुग्ध संघ ने दूसरी बार कम की खरीदी दर, किसानों को हो रहा नुकसान
इंदौर : दूध उत्पादक किसानों को एक बार फिर चपत लगने वाली है। उन्हें माह के तीसरे सप्ताह […]