नई दिल्ली।बचत खाताधारक आज (20 फरवरी) से अपने खातों से हर सप्ताह 50 हजार रुपये निकाल सकेंगे। फिलहाल यह सीमा 24 हजार रुपये साप्ताहिक है। आरबीआई ने आठ फरवरी को इसकी घोषणा की थी। साथ ही कहा था कि 13 मार्च के दिन से बचत खातों पर लगी पाबंदी हटा दी जाएगी।
नोटबंदी के बाद आरबीआई ने पर्याप्त मात्रा में नए नोट बैंकों तथा एटीएम में पहुंचने से पहले नकद निकासी की सीमा तय की थी। जैसे-जैसे नए नोटों की आपूर्ति तथा अर्थव्यवस्था में उनका प्रचलन बढ़ता जा रहा है। आरबीआई नकद निकासी पर लगाई गई सीमाओं में ढील देता जा रहा है तथा 13 मार्च से इन्हें पूरी तरह समाप्त कर दिया जाएगा।
गौरतलब है कि 8 नवंबर को पीएम नरेंद्र मोदी द्वारा नोटबंदी की घोषणा किए जाने के बाद बैंक खातों से पैसे की निकासी की लिमिट सीमित कर दी गई थी। नोटबंदी के बाद एटीएम से 2000 रुपए रोजाना निकालने की अनुमति थी, जिसे बाद में बढ़ाकर 2500 रुपए किया गया था। 1 जनवरी 2017 से लागू नियम के मुताबिक एटीएम से निकासी की सीमा बढ़ाकर 4500 रोजाना कर दी गई थी।
Chat conversation end
Related Posts
March 18, 2021 ओमेक्स हिल्स में हुई डकैती के 4 आरोपी गिरफ़्तार
आरोपी पुलिस थाना राजेंद्र नगर की गिरफ्त में।
पडोसी बिल्डिग के नौकर ने हीं अपने […]
January 9, 2022 विधायक विजयवर्गीय की चेतावनी के बाद जावेद हबीब के सैलून पर डले ताले
इंदौर : ख्यात हेयर ड्रेसर जावेद हबीब की मुश्किलें कम होने का नाम नहीं ले रहीं हैं। यूपी […]
January 17, 2022 पहली पत्नी ने भी किया आरोपी पति राजेश की अय्याशी का खुलासा
इंदौर : दूसरी पत्नी के साथ आमानवीय कृत्य करने वाले बिल्डर राजेश विश्वकर्मा की पहली […]
March 14, 2024 भारत जोड़ो नहीं कांग्रेस छोड़ो यात्रा चल रही है
चुनाव लड़ने के लिए कांग्रेस को नहीं मिल रहे प्रत्याशी।
अरब देशों में भी लहरा रहा […]
May 12, 2019 कांग्रेस के पक्ष माहौल बनाएगा प्रियंका का रोड शो..? इंदौर: प्रियंका गांधी वाड्रा के 13 मई को इंदौर में होनेवाले रोड शो का रूट तय हो गया है। […]
September 13, 2022 इंदौर से खंडवा जा रही बस नाले में गिरी, एक यात्री की मौत, कई घायल
इंदौर : इंदौर से खंडवा जा रही बस NH-27 धनगांव के पास हादसे का शिकार हो गई। बस धनगांव […]
February 1, 2023 157 नए नर्सिंग कॉलेज खोले जाने की योजना का चिकित्सा बिरादरी ने किया स्वागत
इंदौर : इंडियन मेडिकल एसो. की इंदौर शाखा के वरिष्ठ सदस्य, चेस्ट फिजिशियन डॉ. संजय लौंढे […]