भोपाल पुलिस ने पूरे शहर में की घेराबंदी,लड़का राजगढ़ जिले के कुरावर से बरामद
भोपाल। शहर के हबीबगंज इलाके में गुरुवार को दिनदहाड़े एक युवक का अपहरण हो गया। युवक के अपहरण के लिए बदमाश दो गाड़ियों में आए थे। वारदात की सूचना मिलते ही पुलिस ने पूरे शहर में घेराबंदी कर सरगर्मी से आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है।
हबीबगंज पुलिस से मिली सूचना के अनुसार, गुरुवार को दो गाड़ियों में आए बदमाशों ने हबीबगंज इलाके से एक युवक का अपहरण कर लिया है। अपहरण करने वाले एक वाहन पर राजस्थान का जबकि दूसरे पर ग्वालियर का नंबर था। सूचना मिलते ही पुलिस ने पूरे शहर में घेराबंदी कर आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है। पुलिस के अनुसार आरोपी शहर से बाहर भागने का प्रयास कर सकते हैं, इस स्थिति में शहर के सभी मुख्य मार्गों एवं हाइवे पर अलर्ट जारी कर दिया है।
राजगढ़ पुलिस को सूचना मिलने पर सभी जगह घेराबंदी की गई जिसमें टवेरा में सवार अपहृत युवक गौरव शर्मा को अपहरणकर्ता ने रोड पर फेंक कर आगे खड़ी 100 डायल को टक्कर मार भाग निकले।
आरोपियों की तलाश जारी।
Related Posts
April 21, 2022 मुम्बई में चलती ट्रेन में चढ़ने के प्रयास में खतरे में पड़ी यात्री की जिंदगी, पुलिसकर्मियों ने बचाई जान
मुंबई : चलती ट्रेन में चढ़ने और उतरने के चक्कर में यात्री अकसर घायल हो जाते हैं या जान […]
February 21, 2021 लगातार नारेबाजी से कार्यकर्ताओं पर झल्लाए कमलनाथ, पटवारी ने डपटा बाकलीवाल को…!
फ्लॉप शो साबित हुआ कांग्रेस का कार्यकर्ता सम्मेलन, आधा स्टेडियम रहा खाली।
इंदौर: […]
May 22, 2021 उमंग सिंघार मामले में कानून कर रहा अपना काम, कमलनाथ दबाव बनाकर कर रहे ब्लैकमेलिंग का प्रयास- वीडी शर्मा
इंदौर : उमंग सिंघार मामले में कानून अपना काम कर रहा है। जिस महिला ने उनके घर में रहते […]
September 19, 2022 अभिनव कला समाज के मंच पर स्लाइड गिटार वादक मनीष पिंगले की मनभावन प्रस्तुति
'गुरुवे नमः ' में वलीवडेकर सर को चढ़ाए संगीत के अर्घ्य।
इंदौर : स्लाइड गिटार और गायन […]
August 21, 2022 विधायक शुक्ला के साथ अयोध्या यात्रा पर रवाना हुए 600 श्रद्धालु
विधायक संजय शुक्ला श्रद्धालुओं के साथ रामजी के दर्शन के लिए गए।
इंदौर : वार्ड […]
July 16, 2021 राष्ट्रीय राजमार्ग के चौड़ीकरण में भ्रष्टाचार का आरोप, वर्मा ने गडकरी को लिखा पत्र
देवास : राष्ट्रीय राजमार्ग क्रमांक 59A (वर्तमान नंबर 7 ) के फोरलेन चौड़ीकरण, अधिग्रहण, […]
April 14, 2020 कोरोना के बढ़ते मामलों से घबराए नहीं, प्रशासन ने कर रखी है पूरी तैयारी- कलेक्टर इंदौर : कलेक्टर मनीष सिंह ने लोगों से अपील की है कि वे कोरोना के बढ़ते आंकड़ों से घबराए […]