इंदौर : परदेशीपुरा थाने के दो पुलिसकर्मियों की बर्बरता का वीडियो वायरल होते ही पुलिस की कार्यप्रणाली और मंशा पर सवाल खड़े होने लगे हैं।
कांग्रेस के विधायक संजय शुक्ला ने ऑटो चालक की बुरीतरह पिटाई करने वाले पुलिस वालों को तत्काल सेवा से बर्खास्त करने की मांग की है। उनका कहना था कि निगमकर्मियों के साथ अब पुलिस भी जनता पर अत्याचार करने पर उतारू हो गई है। कोरोना पीड़ितों को राहत पहुंचाने की बजाए आम जनता को प्रताड़ित करने का यह सिलसिला बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। सीएम शिवराज को तुरंत इसपर संज्ञान लेना चाहिए।
वरिष्ठ अधिकारियों के संज्ञान में लाएंगे मामला।
मंत्री तुलसी सिलावट के समर्थक मंजूर बेग ने भी पुलिसकर्मियों द्वारा ऑटो चालक की पिटाई की निंदा की है। उन्होंने आरोप लगाया कि मास्क के नाम पर निगम और पुलिसकर्मी अभद्रता और अवैध वसूली कर रहे हैं। उन्होंने मारपीट के दोषी पुलिस जवानों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग करते हुए कहा कि वे इस घटना को आईजी, डीआईजी के संज्ञान में लाएंगे और उनसे संबंधित पुलिसकर्मियों के खिलाफ कार्रवाई का अनुरोध करेंगे।
Related Posts
February 19, 2023 इंदौर में महसूस किए गए भूकंप के झटके
धार जिले में गुजरात - महाराष्ट्र सीमा पर बताया गया भूकंप का केंद्र।
रिक्टर स्केल पर […]
January 27, 2020 भारत माता के दीपमय वन्दन के साथ सपन्न हुई तरुण जत्रा इंदौर : महाराष्ट्रियन स्वाद, संस्कृति और शॉपिंग की सौगात 'तरुण जत्रा' का समापन देशभक्ति […]
July 20, 2023 एक अगस्त से आयोजित होगा आईटीसी इंदौर ओपन स्क्वाश टूर्नामेंट
18 जुलाई : इंदौर डिस्ट्रिक्ट स्क्वाश रैकेट संघ के तत्वाधान में आई.टी.सी. इंदौर ओपन […]
March 15, 2023 हंसदास मठ में फाग उत्सव में खेली गई फूलों की होली
'फाग महोत्सव', वृंदावन के कलाकारों ने बांधा समां।
इंदौर : पश्चिम क्षेत्र के श्री […]
November 17, 2023 इंदौर जिले में मतदान में आई तेजी, सुबह के चार घंटों में करीब 24 फीसदी मतदान
इंदौर : इंदौर जिले की 09 विधानसभा सीटों पर मतदान जारी है। सुबह मौसम में ठंडक होने से […]
June 18, 2021 डेमू ट्रेन हुई बेपटरी, शंटिंग के दौरान हुआ हादसा, कोई नुकसान नहीं
इंदौर : शुक्रवार तड़के डेमू ट्रेन पटरी से उतर गई। राजेन्द्र नगर रेलवे ब्रिज के नीचे ये […]
December 2, 2023 मतदाताओं की समझ पर सवाल खड़े करना नासमझी है
मतदाता पहले ही मन बना लेते हैं, उन्हें किसे वोट देना है।
चुनावी सर्वे से प्रभावित […]