इंदौर : रिश्वतखोर सरकारी अधिकारियों के खिलाफ लोकायुक्त पुलिस की कार्रवाई सतत जारी है। मंगलवार को जनपद पंचायत इंदौर की महिला अधिकारी को लोकायुक्त की टीम ने रिश्वत लेते हुए रंगे हाथों गिरफ्तार किया।
ये था मामला।
आवेदक अशोक पिता आनंद शर्मा उम्र 42 वर्ष निवासी 958 ओमेक्स सिटी फेज वन बायपास, इंदौर ने लोकायुक्त पुलिस में जनपद पंचायत में उपयंत्री गीता विजयवर्गीय के खिलाफ रिश्वत मांगने की शिकायत दर्ज कराई थी। आवेदक अशोक शर्मा के मुताबिक उसे रंगवासा स्थित राजलक्ष्मी पैलेस में भूखंड क्रमांक E – 1 जो लक्ष्मी वर्मा के नाम पर है, पर मकान निर्माण के लिए नक्शा पास करवाना था। नक्शा पास करने के एवज में उपयंत्री गीता विजयवर्गीय 5 हजार रुपयों की मांग कर रही थी। लोकायुक्त पुलिस में शिकायत के बाद उपयंत्री से बातचीत में 4500 रुपए में लेनदेन तय हुआ। बातचीत की रिकॉर्डिंग भी की गई। इसके आधार पर लोकायुक्त पुलिस ने जाल बिछाया और जनपद पंचायत की उपयंत्री गीता विजयवर्गीय को उनके निवास एफएच 104 स्कीम नम्बर 54 से 4500 रुपए की रिश्वत लेते रंगे हाथों गिरफ्तार किया। आरोपी उपयंत्री के खिलाफ भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम(संशोधित )2018 की धारा 7 के तहत कार्रवाई की जा रही है।
Related Posts
March 16, 2021 इंदौर सहित प्रदेश के चारों बड़े शहरों में रात 10 बजे से सुबह 6 बजे तक बन्द रहेंगे व्यावसायिक प्रतिष्ठान
भोपाल : कोरोना के बढ़ते संक्रमण को देखते हुए प्रदेश सरकार ने नई गाइडलाइन जारी की है। […]
April 14, 2021 क्रिकेट खेलने के दौरान हुए विवाद में एक युवक की हत्या
इंदौर : मल्हारगंज थाना क्षेत्र में क्रिकेट खेलने के दौरान हुए विवाद में एक युवक की […]
December 17, 2022 इंदौर संभाग में आपसी सहमति से 31प्रकरणों का निराकरण
निराकृत प्रकरणों में 26 लाख 28 हजार रूपये के अवार्ड पारित।
जिला उपभोक्ता विवाद […]
November 17, 2019 बीजेपी जिला ग्रामीण के निर्वाचित मंडल अध्यक्षों के नाम घोषित इंदौर : बीजेपी संगठन के चुनाव की प्रक्रिया इन दिनों चल रही है। पार्टी के ग्रामीण जिला […]
November 4, 2022 घरेलू गैस सिलेंडर की कालाबाजारी करने वालों के खिलाफ एफआईआर
इंदौर : घरेलू गैस सिलेंडर की कालाबाजारी करने वाले 4 आरोपियों के खिलाफ कलेक्टर मनीष सिंह […]
August 7, 2022 शांति, सद्भाव, एकता और भाईचारे के साथ मनाएं आगामी त्योहार
सोशल मीडिया पर शांति भंग करने वाले मैसेज पोस्ट करने वालों के विरुद्ध होगी […]
May 14, 2020 कोरोना अपडेट : 131 नए मरीज मिले, 72 ठीक होकर घर लौटे.. इंदौर : कोरोना संक्रमित मरीजों की संख्या में बीते 4 - 5 दिनों से फिर उछाल आया है। जांच […]