जबलपुर : अभिनेता शाहरुख खान का मुंबई स्थित बंगला ‘मन्नत’ उड़ाने की धमकी देने वाले जितेश ठाकुर को पुलिस ने जबलपुर से गिरफ्तार किया है। जितेश ने 6 जनवरी 2022 को महाराष्ट्र पुलिस कंट्रोल रूम में फोन कर बताया था कि वो शाहरुख के बंगले को बम से उड़ा देगा। उसने शाहरुख के बंगले समेत मुम्बई के विभिन्न स्थानों पर बम ब्लास्ट करने की धमकी दी थी।
महाराष्ट्र पुलिस ने कॉल ट्रेस किया था।
जबलपुर के एएसपी गोपाल खंडेल ने पीटीआई को बताया कि महाराष्ट्र पुलिस ने एक मोबाइल नंबर शेयर किया था, जिसके आधार पर जितेश ठाकुर को गिरफ्तार कर लिया है। खंडेल ने कहा कि आरोपी शराब पीने का आदी है। इससे पहले भी उसने फर्जी कॉल किए हैं और पुलिस एसओएस सेवा डायल 100 के कर्मचारियों के साथ झगड़ा किया है।
कॉल के बाद कई जगहों पर तालाशी ली गई लेकिन कुछ भी संदिग्ध नहीं मिला। हालांकि आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। खंडेल ने आगे खुलासा किया कि जितेश ठाकुर के खिलाफ आपराधिक धमकी और लोक सेवा को झूठी जानकारी देने के आरोप में मामला दर्ज कर लिया गया है।
Related Posts
May 22, 2022 मोबाइल, जेवरात और नकदी चोरी करने वाले दो आरोपी गिरफ्तार
इंदौर : 02 शातिर चोर क्राइम ब्रांच इन्दौर की कार्रवाई में गिरफ्तार किए गए। पकड़े गए […]
August 7, 2020 145 नए कोरोना संक्रमित मिले, 3 की मौत..! इंदौर : कोरोना संक्रमण और उससे होने वाली मौतों का सिलसिला थम नहीं रहा है। रोज डेढ़ सौ के […]
November 15, 2020 बीजेपी कार्यालय में जीत की खुशी के बीच मनाया गया दीपोत्सव, माता महालक्ष्मी का किया गया पूजन
इंदौर : उमंग और उल्लास का पर्व दीपावली हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। घरों, दुकानों व […]
April 21, 2021 सुपर स्पेशलिटी में विवेक श्रोत्रिय को प्रशासकीय कमान, टोकन सिस्टम से मिलेंगे बेड
इंदौर : जल संसाधन मंत्री तुलसीराम सिलावट एवं संभागायुक्त डॉ. पवन कुमार शर्मा मंगलवार को […]
December 12, 2022 इंदौर के शासकीय विधि महाविद्यालय में राष्ट्र विरोधी घटनाक्रम की हो न्यायिक जांच
गृहमंत्री से मिलकर एबीवीपी के प्रतिनिधि मंडल ने रखी मांग।
भोपाल : अखिल भारतीय […]
March 8, 2021 महिला दिवस पर हुनर हाट का शुभारंभ करेंगे सीएम शिवराज
इंदौर : मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान 8 मार्च को अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस पर भोपाल हाट […]
July 23, 2021 टोक्यो में 32 वे ओलिम्पिक खेलों का रंगारंग शुभारम्भ, मनप्रीत और मैरीकॉम ने थामा तिरंगा
नई दिल्ली : जापान की राजधानी टोक्यो में खेलों के सबसे बड़े महाकुंभ ओलिंपिक- 2020 का […]