पुणे की प्रसिद्ध गायिका मंजिरी कर्वे आलेगांवकर देंगी गायन प्रस्तुति।
इंदौर : इंदौर के प्रसिद्ध संत स्वर्गीय श्री नाना महाराज तराणेकर की स्मृति में चैतन्य स्वरोत्सव संगीत सभा का आयोजन किया जा रहा है। इंदौर के गणेश विद्या मंदिर, पलसीकर कॉलोनी में रविवार 13 नवंबर 2022 को सुबह 9.30 बजे होने वाले इस कार्यक्रम में पुणे की ख्यात शास्त्रीय गायिका मंजिरी कर्वे आलेगांवकर अपनी प्रस्तुति देंगी। उनके साथ विलास खरगोणकर तबला और राजेंद्र जोशी संवादिनी के रूप में संगत करेंगे।
इसके पूर्व 11 और 12 नवंबर 2022 को दोपहर 3 से 5 बजे तक समप्राकृतिक राग एवं रियाज की पद्धति विषय पर मंजिरी आलेगांवकर का व्याख्यान सह प्रदर्शन भी होगा। यह कार्यक्रम लता मंगेशकर शासकीय संगीत महाविद्यालय, इंदौर में आयोजित होगा। मंजिरी आलेगांवकर संगीत विद्यालय के विद्यार्थियों के समक्ष अपने विचार रखेंगी और शास्त्रीय संगीत की बारीकियों से अवगत कराएंगी। कार्यक्रम सभी रसिक श्रोताओं के लिए खुला रहेगा।
Related Posts
May 25, 2021 अब टीकाकरण केंद्रों पर ही होगा 18+ वालों का पंजीयन
नई दिल्ली : Cowin पोर्टल की शुरुआत वैक्सीन लेने वालों की सहूलियत के लिए हुई थी, लेकिन […]
September 25, 2020 बीस फीसदी के ऊपर पहुंचा कोरोना का ग्रोथ रेट, 7 मरीजों की मौत..!
इंदौर : कोरोना संक्रमण का ग्रोथ रेट तेजी से बढ़ रहा है। गुरुवार को संक्रमितों का ग्रोथ […]
June 13, 2021 संक्रमित मामलों में लगातार हो रही कमीं, 7 सौ से कम रह गए अस्पतालों में भर्ती मरीज
इंदौर : लगभग पूरीतरह अनलॉक होने के बावजूद इंदौर में कोरोना संक्रमण के मामले कम हो रहे […]
March 23, 2022 आइये अर्जुन बनने का प्रयास करते हैं…
डॉ. संजय लोंढे
द कश्मीर फाइल्स फ़िल्म में चार किरदार हैं:-मिथुन चक्रवर्ती - ब्रह्म […]
January 17, 2019 कशिश के गायन और फ्लूट सिस्टर्स के बासुरी वादन ने खूब जमाया रंग इंदौर- उस्ताद अमीर खां की याद में आयोजित 'राग अमीर' के दूसरे दिन रवींद्र नाट्य गृह में […]
September 25, 2021 भू- माफिया के खिलाफ की गई सबसे बड़ी कार्रवाई, सीलिंग की जमीन पर निर्मित दो गार्डन व 70 से अधिक दुकानें की गई ध्वस्त
इंदौर : सीएम शिवराज सिंह के निर्देश के बाद माफिया के खिलाफ मध्यप्रदेश में अभी तक की […]
July 6, 2021 2035 को ध्यान में रखकर बनाई जाएगी इंदौर विकास योजना
इंदौर : आगामी 2035 को ध्यान में रखते हुए इंदौर विकास योजना तैयार की जाएगी। विकास योजना […]