इंदौर : प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष कमलनाथ ने रविवार को ही मप्र की जंबो कार्यकारिणी घोषित करने के साथ इंदौर शहर कांग्रेस के अध्यक्ष पद पर विनय बाकलीवाल की जगह अरविंद बागड़ी की नियुक्ति कर दी थी। लेकिन एक दिन में ही उन्होंने अपना फैसला बदलते हुए अरविंद बागड़ी को इंदौर शहर कांग्रेस अध्यक्ष बनाने का निर्णय होल्ड पर रख दिया।
बताया जाता है कि विनय बाकलीवाल को हटाकर अरविंद बागड़ी को शहर कांग्रेस अध्यक्ष बनाए जाने का बाकलीवाल समर्थकों ने जमकर विरोध किया था। बागड़ी विरोधी भी सक्रिय हो गए और प्रदेश नेतृत्व के समक्ष बागड़ी को इंदौर शहर कांग्रेस की कमान सौंपने पर ऐतराज जताया। इसका असर ये हुआ कि सोमवार शाम मप्र कांग्रेस के प्रभारी जयप्रकाश अग्रवाल के हस्ताक्षर से एक पत्र जारी किया गया। उसमें आगामी आदेश तक अरविंद बागड़ी की इंदौर शहर कांग्रेस के अध्यक्ष पद नियुक्ति को होल्ड पर रखे जाने की बात लिखी है।
बाकलीवाल बने रहेंगे अध्यक्ष।
अरविंद बागड़ी का नाम होल्ड पर रखे जाने से यह तय हो गया है कि फिलहाल विनय बाकलीवाल ही शहर कांग्रेस अध्यक्ष बनें रहेंगे। उनके समर्थकों ने भी इस बात को लेकर खुशी जताई है।
Related Posts
December 3, 2020 देश के पहले राष्ट्रपति डॉ. राजेंद्र प्रसाद की जयंती पर अर्पित किए गए श्रद्धासुमन
इंदौर : देश के प्रथम राष्ट्रपति डाॅ. राजेंद्र प्रसाद विश्व के सबसे बड़े लोकतंत्र के […]
October 15, 2020 696 यात्रियों को लेकर मुम्बई के लिए रवाना हुई अवन्तिका एक्सप्रेस
इंदौर : लॉकडाउन के चलते बीते 22 मार्च से बंद हुआ ट्रेनों का परिचालन अब चरणबद्ध तरीके से […]
October 31, 2021 अजब प्रेम की गजब कहानी..
कीर्ति राणा इंदौर। ये कहानी पूरी तरह फिल्मी है।मुंबई के चित्रकार-धार्मिक विचारों वाले […]
August 29, 2020 स्कूल फीस मामले को लेकर महिला ने रोका सीएम का काफिला इंदौर: एक पीड़ित महिला पालक ने स्कूल फीस के मुद्दे पर मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान का […]
November 27, 2022 प्रेस्टीज संस्थान द्वारा एनजीओ के लिए फंड रेजिंग पर कार्यशाला का आयोजन
प्रेस्टीज संस्थान द्वारा फंड रेजिंग हेतु डिजिटल मार्केटिंग की भूमिका पर राष्ट्रीय […]
August 13, 2022 मुख्यमंत्री बांध रिसाव से उपजे हालात की लगातार कर रहे समीक्षा
इंदौर : मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान एसडीआरएफ, एनडीआरएफ, सीपीडब्ल्यूडी सेना के वरिष्ठ […]
November 3, 2018 मालवा की किसी भी सीट से चुनाव लड़ने को तैयार- कैलाशजी मैने पार्टी हाइकमान से कभी नहीं कहा कि मै चुनाव नहीं लड़ना चाहता, ये बात पता नहीं कहां से […]