यशवंत क्लब , टीआई मॉल सहित जेल जा चुके जमीनी जादूगर निगम के 20 बड़े डिफाल्टरों में शामिल।
इंदौर : नगर निगम ने संपत्ति कर के 20 बड़े डिफाल्टरोंकी सूची जारी की है, जिन पर लगभग पौने 53 करोड़ रुपए की राशि बकाया है। निगमायुक्त प्रतिभा पाल ने बजट बैठक में राजस्व वसूली को लेकर अधीनस्थों को फटकार भी लगाई और बकायादारों की संपत्ति ज़ब्ती, कुर्की के साथ ताले लगाने के भी निर्देश दिए।
ये हैं बड़े बकायादार।
संपत्ति कर के बड़े डिफॉल्टरों की सूची में धनाढ्यों के चर्चित यशवंत क्लब से लेकर ट्रेजर आइलैंड शॉपिंग मॉल , अग्रवाल पब्लिक स्कूल, दिल्ली पब्लिक स्कूल, जीएसआईटीएस, एनटीसी सहित डॉ. बदलानी और जमीन के कारोबारी महेंद्र जैन के नाम शामिल हैं। प्रवासी सम्मेलन से लेकर ग्लोबल समिट जैसे तमाम बड़े सरकारी -निजी आयोजन के स्थल ब्रिलिएंट कन्वेंशन पर भी 82 लाख से ज़्यादा बकाया है। इस सूची में गृह निर्माण संस्था की जमीन पर लोन लेकर फ्रॉड कर जेल जा चुके केशव नाचानी का नाम भी शामिल है। हालांकि एनटीसी सहित कुछ प्रकरण कोर्ट में विचाराधीन है मगर स्टे न होने के कारण निगम ने इस बकाया राशि को वसूली योग्य पाकर सूची में शामिल किया है।
Related Posts
November 16, 2019 यज्ञ विज्ञान सम्मत दैविक क्रिया है- पं.अग्निहोत्री इंदौर : प्रकृति के शुद्धिकरण की आज सख्त जरूरत है। वायुमण्डल में हरतरह का प्रदूषण फैल रहा […]
January 19, 2021 कोरोना टीकाकरण के बाद अब तक 447 लोगों में पाए गए साइड इफेक्ट, 3 को करना पड़ा भर्ती
नई दिल्ली : देश में कोरोना टीकाकरण अभियान शुरू हो चुका है। इस बीच कई लोगों में वैक्सीन […]
February 13, 2022 डकैती की योजना बनाते 5 बदमाश गिरफ्तार, चोरी की 16 मोटरसाइकिल भी बरामद
इंदौर : शातिर वाहन चोरों की गैंग को डकैती की योजना बनाते हुए, पुलिस थाना चंदन नगर इंदौर […]
August 23, 2021 कैलाश विजयवर्गीय का बयान, मोदी देश के सर्वमान्य नेता, कुछ ताकतें देश में फैलाना चाहती हैं अस्थिरता
इंदौर : पीएम नरेंद्र मोदी आज भी देश ही नहीं विश्व के सर्वमान्य और लोकप्रिय नेता हैं। […]
February 15, 2021 हुकुमचंद मिल के मजदूरों ने बकाया राशि को लेकर संभागायुक्त कार्यालय पर किया प्रदर्शन, कांग्रेसजनों ने भी जताई भागीदारी।
इंदौर : वर्षो से अपने हक के बकाया पैसों को लेकर संघर्ष कर रहे हुकुमचंद मिल के मजदूरों […]
December 12, 2021 खजराना गणेश मन्दिर के पुजारी पद पर भट्ट परिवार के एकाधिकार का प्रस्ताव निरस्त
इंदौर : खजराना गणेश मंदिर प्रबंध समिति की बैठक में इस बात पर सहमति नहीं बन पाई की सिर्फ […]
July 8, 2022 इंदौर में बीते वर्ष की तुलना में अभी तक तीन इंच अधिक बारिश
इंदौर : इंदौर जिले में जारी मानसून सत्र में अब तक 209.7 मिलीमीटर (8 इंच से अधिक) औसत […]