इंदौर : मध्य प्रदेश ओलंपिक संघ, क्रीड़ा भारती और विक्रम स्पोर्ट्स क्लब की मेजबानी में रेसकोर्स रोड स्थित बास्केट बॉल स्टेडियम में आयोजित जस्ट कबड्डी लीग के दूसरे दिन तीन मुकाबले खेले गए। बेंगलुरु टाइगर वर्सेस मुंबई मास्टर के मैच में मुंबई मास्टर 59-48 अंकों से विजयी रही। सौरव ठाकुर बेंगलुरु टाइगर और विनय कुमार मुंबई मास्टर का प्रदर्शन सराहनीय रहा। दूसरा मैच मध्य प्रदेश रॉयल विरुद्ध हरियाणा योद्धा के बीच खेला गया। मध्य प्रदेश रॉयल ने 61-54 से हरियाणा योद्धा को शिकस्त दी। सुनील नरवाल का दोहरा प्रदर्शन इस मैच में भी देखने को मिला। तीसरा मैच दिल्ली दमदार विरुद्ध यूपी धुरंधर के मध्य खेला गया। दिल्ली दमदार ने 53 अंक प्राप्त किए जबकि यूपी धुरंधर ने 36 इस प्रकार 17 अंकों से दिल्ली दमदार विजय रही। दिल्ली दमदार की ओर से हुकम सिंह का प्रदर्शन अच्छा रहा।
शनिवार के मुकाबलों में मध्य प्रदेश के कैबिनेट मंत्री तुलसी सिलावट, राजपूत समाज चेतना मंडल के अध्यक्ष रतन सिंह राजपूत सोलंकी, शासकीय अधिवक्ता गजराज सिंह सोलंकी, सर्वोच्च न्यायालय की अधिवक्ता विदुषी सुमनलता ने खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त किया।अतिथि स्वागत अशोक मिश्रा, रामप्रकाश गौतम मन्नालाल बिंदोरिया, सुनील ठाकुर, परमजीत सिंह पम्मी, आशीष दाधीच ने किया।
Related Posts
March 4, 2021 स्पीड गन के जरिये तेज रफ्तार वाहनों पर शिकंजा कसेगी ट्रैफिक पुलिस
इन्दौर : अनियंत्रित रूप से तेज गति से वाहन चलाने के कारण होने वाली सड़क दुर्घटनाओं की […]
November 15, 2022 आचार्य विनोबा भावे की पुण्यतिथि पर सीएम शिवराज ने अर्पित किए श्रद्धासुमन
इंदौर : मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने भूदान आंदोलन के जनक भारत रत्न स्व. आचार्य […]
June 24, 2022 25 जून से प्रारंभ होगा श्री लक्ष्मी वेंकटेश देवस्थान का सात दिवसीय ब्रह्मोत्सव एवं रथयात्रा महोत्सव
30 जून को सजेगा फूल बंगला, 1 जुलाई को निकलेगी भव्य रथयात्रा
इंदौर : श्री लक्ष्मी […]
February 28, 2021 दो पहिया वाहन चोर गिरोह के 4 सदस्य गिरफ्तार, चोरी की गई 7 मोटरसाइकिलें बरामद
इंदौर : दो पहिया वाहन चोर गिरोह क्राइम ब्रांच इंदौर की गिरफ्त में आया है। गिरोह के कुल […]
November 23, 2022 छल – कपट से धर्मांतरण किसी कीमत पर नहीं होने देंगे – मुख्यमंत्री
मुख्यमंत्री ने ‘‘पेसा एक्ट‘‘ में मिले अधिकारों से जनजातीय समुदाय को किया […]
May 14, 2021 सीबीएसई 50 हजार शिक्षकों को ऑनलाइन प्रशिक्षण देकर बनाएगी इनोवेटिव एम्बेसडर
नई दिल्ली : केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (सीबीएसई) ने इनोवेशन एम्बेसेडर प्रोग्राम के […]
April 2, 2021 यातायात के नए माध्यम केबल कार का दिया गया प्रेजेंटेशन, शहर के चार रूट्स पर चलाने का है प्लान
इंदौर : मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने 6 जनवरी 2021 को इंदौर प्रवास के दौरान बढ़ते […]