फायनल में एमपी रॉयल को मात्र 2 अंकों से किया पराजित।
इंदौर : मध्य प्रदेश ओलंपिक संघ, क्रीड़ा भारती और विक्रम स्पोर्ट्स क्लब द्वारा आयोजित जस्ट कबड्डी लीग में एमपी रॉयल को हराकर बेंगलुरु टाइगर चैंपियन रहा। कशमकश भरे फाइनल मुकाबले में बेंगलुरु टाइगर 2 अंकों से विजेता रहा। अंतिम स्कोर बेंगलुरु टाइगर ने 43 अंक, एमपी रॉयल ने 41अंक प्राप्त किए। इससे पूर्व खेले गए सेमीफाइनल मुकाबलों में बेंगलुरु टाइगर ने मुंबई मास्टर को हराया। बेंगलुरु टाइगर ने 43 अंक व मुंबई मास्टर ने 41 अंक अर्जित किए। दूसरा सेमीफाइनल एमपी रॉयल और दिल्ली दमदार के बीच खेला गया, एमपी रॉयल ने 58 अंक जबकि दिल्ली दमदार ने 46 अंक अर्जित किए, एमपी रॉयल 12 अंकों से जीतकर फाइनल खेला।
पुरस्कार वितरण हरियाणा कबड्डी एसोसिएशन और हरियाणा ओलंपिक संघ के अध्यक्ष विजय प्रकाश, मध्य प्रदेश युवा आयोग के अध्यक्ष डॉ निशांत खरे, पार्षद महेश बसवाल भाजपा, अनिल शर्मा, रोशन शर्मा, सोहन सैनी, संगीत सोनी ने किया। अतिथि स्वागत रामप्रकाश गौतम, हरीश डागुर, मन्नालाल बिंदोरिया, परमजीत सिंह पम्मी, सुनील ठाकुर ,आलोक तिवारी, विदुषी सुमनलता ने किया।
Related Posts
May 25, 2023 दो अवैध फायर आर्म्स और जिंदा कारतूस के साथ पकड़ाया शातिर बदमाश
इंदौर : घटना कारित करने के पूर्व ही 01 शातिर आरोपी, क्राइम ब्रांच इंदौर की कार्रवाई में […]
October 14, 2021 नवमी पर कन्याओं का तिलक कर कराया गया भोजन, भेंट की गई नकद राशि
इंदौर : नवरात्रि के पावन पर्व पर नवमी के दिन बाल हनुमान मंदिर सेवा समिति द्वारा कन्या […]
April 12, 2020 खंडवा के प्रशासनिक अधिकारियों ने पेश की मानवता की मिसाल, कैंसर पेशंट को तुरन्त उपलब्ध कराया इलाज खंडवा : आमतौर पर सरकारी अधिकारी- कर्मचारियों की जनता के बीच छवि अच्छी कम ही नजर आती है […]
May 13, 2023 लोक अदालत में निपटाए गए 12 करोड़ 20 लाख रुपए के लेनदेन के दो मामले
इंदौर : लोक अदालत न्याय दान के यज्ञ का रूप ले चुकी है। लोक अदालत में पक्षकार न्याय की […]
June 8, 2020 कोरोना संकट से निपटने की बजाय आइफा की तैयारी में व्यस्त रही तत्कालीन कमलनाथ सरकार- शिवराज इंदौर : कोरोना का संक्रमण इंदौर में फरवरी माह में ही फैलना शुरू हो गया था पर तत्कालीन […]
July 14, 2019 रणजीत हनुमान मंदिर परिसर में रोपे गए पौधे इंदौर: 'ग्रीन इंदौर- क्लीन इंदौर' की संकल्पना को साकार रूप देने में कई सामाजिक संगठनों […]
October 24, 2022 सीएम शिवराज ने प्रदेशवासियों को दी दीपोत्सव की शुभकामनाएं
इंदौर : मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने दीपावली के पावन पर्व पर प्रदेश के नागरिकों को […]