महाराष्ट्र में नई सरकार के गठन की कवायद तेज, शिंदे पहुंचे मुंबई
मुंबई : महाराष्ट्र में आघाड़ी सरकार को जोड़तोड़ और सौदेबाजी कर गिराने के बाद बीजेपी, शिवसेना के बागी विधायकों के समर्थन से अपनी सरकार के गठन की तैयारियों में जुट गई है। बागी विधायकों के नेता एकनाथ शिंदे तमाम विधायकों को लेकर गोवा पहुंचे। वहां से वे अकेले मुंबई राज्यपाल कोश्यारी से मिलने गए। बताया जाता है की देवेंद्र फडणवीस मुख्यमंत्री और एकनाथ शिंदे उपमुख्यमंत्री होंगे। इसके अलावा शिंदे गुट के 14 विधायकों को भी मंत्री पद से नवाजा जाएगा। और पढ़े