Category Archives: कला-संस्कृति

रिश्तों की जटिलताओं में उलझे रहस्य व रोमांच से भरपूर नाटक ‘खेळ’ का दमदार मंचन

Last Updated:  Sunday, August 16, 2026  4:51 pm

नाट्य भारती की प्रभावी प्रस्तुति के साथ 21वीं सानंद नाट्य स्पर्धा का समापन इंदौर : संस्था नाट्य भारती की जोरदार प्रस्तुति के साथ ही 21 वीं सानंद मराठी नाट्य स्पर्धा का समापन हो गया। नाट्य भारती ने अनिल दांडेकर लिखित और अनिरुद्ध किरकिरे निर्देशित नाटक खेळ का प्रभावी मंजन किया। मुंबई की चकाचौंध से दूर एक शांत गांव में बसने वाले चिंतामणि और कावेरी के बाहर से सामान्य दिखने वाले जीवन में मची मानसिक उथल-पुथल को रहस्य और रोमांच के और पढ़े

संपूर्ण वन्देमातरम के सामूहिक गान से गूंजेगा राजवाड़ा चौक

Last Updated:  Tuesday, August 12, 2025  3:23 pm

14 अगस्त को सुबह 08 बजे होगा सामूहिक वंदेमातरम गान। इंदौर : संस्कार भारती, इंदौर महानगर द्वारा ‘सामूहिक संपूर्ण वंदे मातरम गान’ कार्यक्रम का आयोजन गुरुवार, 14 अगस्त 2025 को सुबह 08 बजे से किया जा रहा है। राजवाड़ा चौक में होने वाले इस कार्यक्रम में स्कूली बच्चों के साथ कला – संस्कृति से जुड़े विभिन्न संगठनों के कार्यकर्ता, कलाकार और प्रबुद्धजन भी शिरकत करेंगे। संस्कार भारती इंदौर महानगर की अध्यक्ष बागेश्री जोशी, कार्यकारी अध्यक्ष अविनाश मोतीवाले और महामंत्री पीयूष और पढ़े

तुलसीदास और मुंशी प्रेमचंद की जयंती पर बरसी काव्य रस की फुहारें

Last Updated:  Saturday, August 2, 2025  7:55 pm

मध्यभारत हिंदी साहित्य समिति में संपन्न हुआ सरस कवि सम्मेलन। इंदौर : मध्यभारत हिंदी साहित्य समिति इंदौर द्वारा गोस्वामी तुलसीदास व मुंशी प्रेमचंद की जयंती के अवसर पर समिति के सभागार में कवि सम्मेलन का आयोजन किया गया। राष्ट्र कवि सत्यनारायण सत्तन की अध्यक्षता में संपन्न हुए इस सरस कवि सम्मेलन में कवयित्री अर्चना अंजुम, वाणी जोशी, मनीषा व्यास, कवि प्रदीप नवीन, डॉ. सुरेखा भारती, पंडित रामचंद्र अवस्थी, धमचक मुल्तानी और देवकृष्ण व्यास ने अलग – अलग भाव और रसों और पढ़े

स्व.मोहम्मद रफी की याद में संस्था उत्कर्ष ने सजाई सुरीली महफिल

Last Updated:  Tuesday, July 29, 2025  7:52 pm

इंदौर : पार्श्वगायक मोहम्मद रफी को गुजरे बरसों हो चुके हैं लेकिन उनके गाए गीत आज भी लोगों के जेहन में रचे – बसे है। उनकी याद में संस्था उत्कर्ष प्रतिवर्ष सुगम संगीत की महफिल सजाती है। इसी कड़ी में इस बार भी ‘छायागीत’ भाग 84 का आयोजन लोहा मंडी स्थित माई मंगेशकर सभागृह में किया गया। राजेंद्र गलगले, अनुभा खाडिलकर पेंडसे, रूपक बुंदेला और हर्षिता जायसवाल ने रफी के गाए एकल व युगल गीतों को पूरी शिद्दत के साथ और पढ़े

सानंद मराठी समूह गीत स्पर्धा में देशभक्ति, सभ्यता और संस्कृति की नजर आई मनोहारी झलक

Last Updated:  Monday, July 28, 2025  6:40 pm

इन्दौर : सानंद मराठी समूहगीत स्पर्धा का आयोजन देवी अहिल्या विश्वविद्यालय के खंडवा रोड स्थित सभागृह में किया गया। स्पर्धा का शुभारंभ युवा उद्योगपति गौरव तराणेकर ने दीप प्रज्ज्वलित कर किया। स्पर्धा में विभिन्न श्रेणियों में 44 समूहों के करीब 900 बच्चों ने अपनी प्रस्तुतियां दी। देशभक्ति के साथ ही सभ्यता और संस्कृति को परिलक्षित करते गीतों को आकर्षक वेषभूषा में बच्चों ने पूरी शिद्दत के साथ प्रस्तुत किया। नौ वारी साड़ी पहने नन्ही नन्हीं बालिकाएँ जब पूजा की थाली और पढ़े

एआई इस सदी का सबसे बड़ा टर्निंग प्वाइंट है, कई मामलों साबित हो रहा मददगार..

Last Updated:  Sunday, July 27, 2025  2:28 pm

रील्स जीवन का महत्वपूर्ण अंग बन गई है.. स्टेट प्रेस क्लब के रूबरू कार्यक्रम में बोले फिल्म लेखक व एडिटर सुनील सालगिया। इंदौर : फिल्म एडिटर, निर्देशक एवं लेखक सुनील सालगिया का कहना है कि कंप्यूटर के बाद आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस इस सदी का सबसे बड़ा टर्निंग पॉइंट है। एआई पर दुनिया भर की जानकारी मौजूद है लेकिन इसका उपयोग किस तरह किया जाना है यह महत्वपूर्ण है। सुनील सालगिया स्टेट प्रेस क्लब, म.प्र. के रूबरू कार्यक्रम में मीडियाकर्मियों से बातचीत और पढ़े

मोहम्मद रफी की याद में सजेगी ‘छाया गीत’ की महफिल

Last Updated:  Sunday,   12:31 pm

रविवार शाम माई मंगेशकर सभागृह में होगा कार्यक्रम। इंदौर : संस्था उत्कर्ष के बैनर तले छाया गीत भाग- 84 का आयोजन रविवार 27 जुलाई को माई मंगेशकर सभागृह में किया गया है। सुगम संगीत का यह कार्यक्रम शाम ठीक 6.35 पर प्रारंभ होगा। मोहम्मद रफ़ी की याद में होनेवाले इस कार्यक्रम में 50 और 60 के दशक के हर मूड के (जिसमें शास्त्रीय गीत भी शामिल है) चुनिंदा गीत रसिक पेश किए जाएंगे। गायक कलाकार होंगे राजेन्द्र गलगले, अनुभा खाडिलकर और पढ़े

ऑपरेशन सिंदूर पर 27 जुलाई को होगा नाट्य मंचन

Last Updated:  Saturday, July 26, 2025  8:13 pm

कारगिल विजय दिवस के उपलक्ष्य में बास्केटबॉल स्टेडियम में होगा कार्यक्रम। इंदौर : कारगिल युद्ध की अमर गाथा और शहीदों के साहस को नमन करने के लिए 27 जुलाई 2025 को एक विशेष कार्यक्रम बास्केटबॉल कॉम्प्लेक्स, जंजीरवाला स्क्वेयर में शाम 4:30 बजे से आयोजित किया जा रहा है।इस समारोह में ‘ऑपरेशन सिंदूर’ शीर्षक से नाट्य मंचन किया जाएगा, जो भारतीय सेना की आत्मनिर्भरता, तकनीकी सामर्थ्य और ‘मेक इन इंडिया’ की भावना को दर्शाएगा। यह कार्यक्रम डॉ. संदीप जुल्का और उनकी और पढ़े

‘अनंत अनुराग’ में बरसी सुरीले गीतों की बौछारें

Last Updated:  Monday, July 14, 2025  12:40 am

चिकित्सकों के सांस्कृतिक समूह ‘ स्पंदन’ ने किया था स्व. डॉ. अनुराग श्रीवास्तव की याद को समर्पित इस कार्यक्रम का आयोजन। इंदौर : गीत – संगीत में रुचि रखने वाले डॉक्टरों के समूह स्पंदन के बैनर तले सुरीले गीतों से सजा कार्यक्रम रवींद्र नाट्यगृह में आयोजित किया गया। समूह से जुड़े दिवंगत नेत्र रोग विशेषज्ञ डॉ. अनुराग श्रीवास्तव की याद को समर्पित इस महफिल को ‘अनंत अनुराग’ नाम दिया गया था। उनके परिवार के तमाम सदस्य भी इस दौरान मौजूद और पढ़े

सानंद न्यास की मराठी नाट्य स्पर्धा अगस्त माह में होगी

Last Updated:  Saturday, July 12, 2025  11:48 pm

इन्दौर : भाषा, संस्कृति और कला को समर्पित संस्था सानंद न्यास के बैनर तले 20वीं सानंद मराठी नाट्य स्पर्धा का आयोजन आगामी दि. 16 से 25 अगस्त 2025 तक स्थानीय देवी अहिल्या विश्वविद्यालय इंदौर के खंडवा रोड स्थित सभागृह में होगा। सानंद न्यास के अध्यक्ष जयंत भिसे और मानद सचिव संजीव वावीकर ने बताया कि ‘सानंद मराठी नाट्यस्पर्धा’ का आयोजन गत 19 वर्षों से किया जा रहा है। स्पर्धा के सफल आयोजन के लिए समिति का गठन किया गया हैं। और पढ़े