लंदन से सिंगापुर जा रहा था विमान, बैंकॉक में कराई आपात लैंडिंग।
लंदन : लंदन से सिंगापुर जा रही एक फ्लाइट में एयर टर्बुलेंस की वजह से एक यात्री की मौत हो गई जबकि कई यात्री घायल हो गए। बताया जाता है कि लंदन से उड़ान भरने के कुछ देर बाद प्लेन जोर से हिलने लगा, जिसके बाद फ्लाइट में हड़कंप मच गया।
एयर टर्बुलेंस का मतलब उड़ान के दौरान अनियंत्रित गति से हवा का विमान के पंखों से टकराना है। हवा की इस तूफानी गति से विमान डोलने लगता है और ऊपर – नीचे हिचकोले खाने लगता है।
सिंगापुर एयरलाइंस की उड़ान SQ321 हीथ्रो हवाई अड्डे से सिंगापुर के रास्ते में थी, तब उसे इसी तरह के गंभीर एयर टर्बुलेंस का सामना करना पड़ा। एयर टर्बुलेंस की वजह से फ्लाइट को स्थानीय समयानुसार दोपहर 3:45 बजे बैंकॉक के सुवर्णभूमि हवाई अड्डे पर आपातकालीन लैंडिंग करनी पड़ी। फ्लाइट में कुल 211 यात्रियों के साथ 18 क्रू सदस्य भी सवार थे। विमान के हिचकोले खाने से यात्रियों में घबराहट फेल गई। सामान इधर – उधर बिखर गया। इसी घबराहट में एक यात्री की जान चली गई और कई अन्य घायल हो गए।
सिंगापुर एयरलाइंस ने यात्री की मौत पर शोक जताया है। प्लेन की आपात लैंडिंग के तुरंत बाद एम्बुलेंस की कई गाड़ियां एयरपोर्ट पहुंची। घायलों को इलाज के लिए पास के एक अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
Related Posts
January 29, 2022 टुकड़े- टुकड़े गैंग के समर्थक हैं हामिद अंसारी- नरोत्तम मिश्रा
भोपाल : पूर्व राष्ट्रपति हामिद अंसारी अक्सर विवादित बयान देकर देश को नीचा दिखाने का […]
April 3, 2021 पीली गैंग की खुलेआम गुंडागर्दी, प्रेस की आजादी पर किया हमला, अखबार के दफ्तर में घुसकर की तोड़फोड़
इंदौर : पीली गैंग की इतनी बेख़ौफ़ और उद्दंड हो गई है कि अब वह लोकतंत्र के चौथे स्तंभ […]
March 6, 2021 बेल पत्र का पौधा रोप कर सीएम शिवराज ने मनाया जन्मदिन
भोपाल : मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने शुक्रवार को अपने जन्मदिन पर अपने निवास पर […]
May 18, 2021 कोरोना संक्रमण के साथ ब्लैक फंगस के इलाज में भी कारगर है होम्योपैथी- डॉ. द्विवेदी
इन्दौर : राज्य होम्योपैथी परिषद मध्य प्रदेश द्वारा कोरोना वायरस से बचाव एवं होम्योपैथिक […]
March 2, 2020 पीएम मोदी के ट्वीट से सकते में आए करोड़ों फ़ॉलोअर्स, सोशल मीडिया से दूरी बनाने के दिये हैं संकेत इंदौर : सोशल मीडिया के हर प्लेटफॉर्म पर एक्टिव रहने वाले प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के […]
June 3, 2022 राज्य निर्वाचन आयुक्त ने की चुनाव की तैयारियों की समीक्षा
इंदौर : राज्य निर्वाचन आयुक्त बसंत प्रताप सिंह ने कहा है कि त्रि-स्तरीय पंचायत और नगरीय […]
May 29, 2023 दिल्ली में 16 साल की नाबालिग की सरेआम चाकू से गोदकर हत्या
चाकू के 40 वार करने के बाद दरिंदे ने पत्थर से सिर कुचलकर मासूम को उतारा मौत के […]