इंदौर : नवागत निगमायुक्त प्रतिभा पाल ने पदभार ग्रहण कर लिया है। मंगलवार देर शाम वे इंदौर आकर रेसीडेंसी कोठी पहुंची। वहां मौजूद निगम अधिकारियों ने उनकी अगवानी की। वहीं प्रतिभा पाल ने औपचारिक तौर पर निगमायुक्त की कमान सम्हाली। बाद में उन्होंने निगम अधिकारियों की बैठक लेकर कोरोना संक्रमण से निपटने में नगर निगम द्वारा निभाई जा रही भूमिका का जायजा लिया और समुचित दिशा- निर्देश जारी किए। उनका कहना था कि कोरोना के खिलाफ जंग के चलते किये गए लॉकडाउन में नगर निगम जो दायित्व निभा रहा है, उसे और बेहतर बनाने का वे प्रयास करेंगी।
2012 बैच की है आईएएस।
नवागत निगमायुक्त प्रतिभा पाल 2012 बैच की आईएएस अधिकारी है। वे उज्जैन में निगमायुक्त रहीं हैं। उससमय मनीष सिंह उज्जैन के कलेक्टर थे। कमलनाथ सरकार ने प्रतिभा पाल को श्योपुर का कलेक्टर बना दिया था। करीब 5 माह तक वे वहां कलेक्टर रहीं। अब शिवराज सरकार ने उन्हें इंदौर में नगर निगम का आयुक्त बना दिया है। संयोग की बात है कि यहां भी वे निगमायुक्त हैं और कलेक्टर मनीष सिंह।
Related Posts
March 1, 2025 एमडी ड्रग्स की तस्करी में लिप्त दो आरोपी पकड़ाए
दो करोड़ रुपए मूल्य की एमडी ड्रग्स और मोटरसाइकिल बरामद।
इंदौर : थाना तेजाजी नगर […]
April 27, 2022 संदीप राशिनकर सप्तपर्णी सम्मान से नवाजे जाएंगे
इंदौर : मध्यप्रदेश हिंदी साहित्य सम्मेलन ,भोपाल द्वारा संयोजित चर्चित पत्रिका 'समकालीन […]
November 12, 2024 सांसद लालवानी ने दुबई के वरिष्ठ कैबिनेट मंत्री को दिया इंदौर आने का निमंत्रण
निवेश को लेकर दुबई का प्रतिनिधि मंडल आएगा इंदौर।
इंदौर : दुबई यात्रा पर गए सांसद […]
June 5, 2023 सीएम शिवराज ने इंदौर की रामसर साइट सिरपुर तालाब व यशवंत सागर के सौंपे प्रमाण पत्र
जलकार्य समिति प्रभारी अभिषेक बबलू शर्मा और अपर आयुक्त ने मुख्यमंत्री से ग्रहण किए […]
January 30, 2022 ऑनलाइन कपड़ों की मार्केटिंग की डीलरशिप देने के नाम पर ठगी करने वाला आरोपी गिरफ्तार
इंदौर : आँनलाइन कपड़ों की दुकान की डीलरशीप देने के नाम पर लोगो से ठगी करने वाला आरोपी, […]
April 29, 2023 साहसी सावरकर पर पार्थ का होगा व्याख्यान
इंदौर : सानंद न्यास के उपक्रम फुलोरा में आगामी 3 और 4 मई 2023 को युवा वक्ता, लेखक और […]
November 23, 2023 राजपूत समाज का परिचय सम्मेलन 24 दिसंबर को
सम्मेलन में 350 प्रविष्ठियां आई,कई उच्च शिक्षित युवा भी शामिल।
इंदौर : राजपूत समाज […]