इंदौर : देवी अहिल्या विश्वविद्यालय इंदौर के एमबीए फर्स्ट सेमेस्टर के दो प्रश्नपत्र परीक्षा होने के पूर्व ही लीक होने के मामले में छोटी ग्वालटोली पुलिस ने तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपियों में एक मैनेजमेंट इंस्टीट्यूट का कंप्यूटर ऑपरेटर है, जबकि दो छात्र हैं। बताया जाता है कि इन्हीं आरोपियों ने पेपर लीक किए थे।
बता दें कि एमबीए के दो पेपर 25 और 28 मई को लीक हुए थे। विभिन्न छात्र संगठनों ने इस मामले में विवि पर जंगी प्रदर्शन किया था। विवि की ओर से इस मामले में 30 मई को छोटी ग्वालटोली पुलिस थाने में रिपोर्ट भी दर्ज कराई गई थी।
पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज करने के बाद मामले की जांच के लिए एक टीम गठित की थी। जांच में पता चला था कि आइलिंक इंस्टीट्यूट ऑफ मैनेजमेंट इंदौर के कंप्यूटर ऑपरेटर दीपक सोलंकी उम्र 25 वर्ष निवासी रंगवासा और उसी कॉलेज के 02 छात्रों को गिरफ्तार किया। आरोपियों से विस्तृत पूछताछ की जा रही है।
Related Posts
February 24, 2024 सोने की चिड़िया बनने की ओर पुनः आगे बढ़ रहा भारत
'राष्ट्रीय बजट 24 के प्रभाव' विषय पर देवी अहिल्या विश्वविद्यालय अर्थशास्त्र विभाग और […]
October 3, 2024 पुलिस के खिलाफ आने वाली शिकायत का चार हफ्ते में हो निराकरण।
हाईकोर्ट ने जारी किया आदेश।
इंदौर : मप्र हाईकोर्ट की इंदौर खंडपीठ ने सोमवार को बड़ा […]
April 17, 2017 6 दिसंबर 2018 तक बनकर तैयार होगा राम मंदिर बड़ी खबर भूपेन्द्र नामदेव
6 दिसंबर 2018 तक बनकर तैयार होगा राम मंदिर । इंदौर आये जगदगुरु […]
March 31, 2020 कोरोना संक्रमितों की तादाद बढ़कर हुई 44, अब तक तीन की मौत इंदौर : कोरोना से पीड़ित मरीजों की संख्या लगातार बढ़ रही है। दो दिन पूर्व जिन 40 संदिग्धों […]
February 28, 2024 अभिव्यक्ति सम्मान से नवाजी गई डॉ. रीता माहेश्वरी
नागदा : एन.सी.सी अधिकारी डॉ.रीता माहेश्वरी ,शासकीय बालक उ.मा.नागदा को वर्ष 2024 के […]
April 6, 2023 संपत्ति को फ्री होल्ड करने हेतु 30 अप्रैल तक लिए जाएंगे आवेदन
आईडीए ने रखा 10 हजार संपत्तियों को फ्री होल्ड करने का लक्ष्य।
इन्दौर : आईडीए में […]
October 14, 2023 जिंदगी से भागे नहीं, स्वीकार करें, खुद पर भरोसा रखें
आईएमए के वूमेन लीडरशिप कॉन्क्लेव में बोली ख्यात अभिनेत्री दिव्या दत्ता।
अपने निजी और […]