इंदौर : प्रदेश व इंदौर में कोरोना के मोर्चे पर राहत भरी खबर आ रही है। प्रदेश स्तर पर ग्रोथ रेट घटकर अब 13.8 फीसदी रह गया है। वहीं इंदौर में भी 16 फ़ीसदी के कम दर्ज किया गया है। नए संक्रमित मामले भी लगातार कम हो रहे हैं। रिकवर होने वालों की तादाद भी अब बढ़ने लगी है। मृत्यु दर जरूर अभी भी चिंता का सबब बनी हुई है।
1577 नए संक्रमित मिले।
इंदौर में बुधवार 12 मई को 7274 आरटी पीसीआर व 2865 रेपिड एंटीजन सैम्पल लिए गए। 10030 की टेस्टिंग की गई। 8323 निगेटिव पाए गए। 1577 की रिपोर्ट पॉजिटिव आई। 51 रिपीट पॉजिटिव निकले। 79 सैम्पल खारिज किए गए।
आज दिनांक तक की बात करें तो कुल 12 लाख 96 हजार 849 सैम्पल लिए गए। इनमें से कुल 1,33,284 सैम्पल पॉजिटिव पाए गए। हालांकि ज्यादातर मरीज ठीक भी हो चुके हैं।
1015 किए गए डिस्चार्ज।
गुरुवार को 1015 मरीज डिस्चार्ज किए गए। इन्हें मिलाकर अबतक कुल 1,13,981 मरीज कोरोना संक्रमण को मात देने में कामयाब रहे हैं। 18067 का उपचार चल रहा है।
9 मरीजों की मौत।
गुरुवार को 9 मरीजों की कोरोना से मौत की पुष्टि की गई। इसे मिलाकर अबतक कुल 1236 मरीजों की मौत कोरोना संक्रमण से हो चुकी है।
Related Posts
March 10, 2025 न्यूजीलैंड को 04 विकेट से पराजित कर भारत ने जीता चैंपियंस ट्रॉफी का खिताब
दुबई: भारतीय टीम ने न्यूजीलैंड को 04 विकेट se हराकर आईसीसी चैंपियंस ट्रॉफी 2025 का […]
May 19, 2021 कांग्रेस नेताओं का दावा, सांवेर के ग्राम ढाबली में कोरोना से हो चुकी हैं 25 मौतें, शासन- प्रशासन परोस रहे झूठ
इंदौर : कांग्रेस नेताओं का दावा है कि सांवेर विधानसभा क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले ग्राम […]
April 11, 2025 भारतीय पत्रकारिता महोत्सव में राष्ट्रीय, प्रादेशिक और स्थानीय स्तर पर होगा पत्रकारों का सम्मान
सप्तऋषि सम्मान से अलंकृत होंगे वरिष्ठ मीडियाकर्मी।
इंदौर : भारतीय पत्रकारिता महोत्सव […]
August 20, 2023 आगामी विधानसभा चुनाव को लेकर पड़ोसी राज्यों की पुलिस से बेहतर समन्वय रखेगी मप्र पुलिस
राजस्थान, छत्तीसगढ़, गुजरात, यूपी, महाराष्ट्र के डीजीपी व अन्य वरिष्ठ अधिकारियों की […]
September 7, 2023 कांग्रेस के बड़े नेताओं में किया गया प्रदेश की 230 सीटों का बंटवारा
🔹चुनावी चटखारे/कीर्ति राणा🔹
सर्वाधिक सीटें जिताने का दायित्व कमलनाथ, दिग्विजय सिंह […]
January 8, 2019 सीबीआई निदेशक वर्मा बहाल पर नहीं ले सकेंगे नीतिगत फैसले नई दिल्ली- सुप्रीम कोर्ट ने केंद्र सरकार के आदेश को खारिज करते हुए सीबीआई के निदेशक आलोक […]
January 20, 2022 अब सिख श्रद्धालुओं को तीर्थ यात्रा पर ले जाएंगे विधायक शुक्ला
इंदौर : धार्मिक स्थलों की तीर्थ यात्राओं की कड़ी में अब अगली यात्रा क्षेत्र क्र. 1 में […]