इंदौर : परदेशीपुरा थाने में पदस्थ प्रधान आरक्षक अनिता सिंह को लोकायुक्त पुलिस ने थाने में ही दो हजार रूपए की रिश्वत लेते रंगे हाथ पकड़ लिया। बताया जाता है कि प्रधान आरक्षक अनिता सिंह ने एक मामले में जमानत कराने के लिए यह रिश्वत मांगी थी।
ये था मामला।
लोकायुक्त पुलिस के हवाले से मिली जानकारी के अनुसार आवेदिका के विरुद्ध थाना परदेशीपुरा में पारिवारिक विवाद में 17 अगस्त को मारपीट की विभिन्न धाराओं में प्रकरण दर्ज किया गया था। इस मामले में आवेदिका की जमानत कराने के लिए प्रधान आरक्षक अनिता सिंह ने 5 हजार रूपए रिश्वत की मांग की थी। सौदा 3500 में तय हुआ। इस बात की शिकायत आवेदिका ने लोकायुक्त पुलिस से की थी। बुधवार 24 अगस्त को लोकायुक्त पुलिस ने जाल बिछाकर 2 हजार की रिश्वत लेते हुए आरोपी प्रधान आरक्षक अनिता सिंह को गिरफ्तार कर लिया। आरोपी अनिता सिंह ने 1500 रूपए की राशि आवेदिका से पहले ही ले ली थी। आरोपी प्रधान आरक्षक अनिता सिंह के खिलाफ भ्रष्टाचार निवारण संशोधित अधिनियम की धारा 7 के तहत कार्रवाई की गई है।
Related Posts
March 8, 2021 जोश, जज्बा, जुनून और जिद से वैशाली ने तय किया शून्य से शिखर तक का सफर
इंदौर : ( राजेन्द्र कोपरगांवकर) नायिकाएं सिर्फ बड़ी- बड़ी शख्सियतें या बड़े घरानों से जुड़ी […]
August 27, 2021 कोरोना से माता- पिता को खोने वाले बच्चों से बोले शिवराज, मामा बनकर रहूंगा हमेशा साथ
इंदौर : शहर में कोरोना महामारी के वज्रपात से अपने माता-पिता को खोने वाले अनाथ बच्चों से […]
November 20, 2020 डूबते सूर्य को अर्ध्य देकर घर- परिवार की खुशहाली की कामना करेंगे छठ व्रतधारी
इंदौर : छठ महापर्व के तीसरे दिन शहर एवं इसके आसपास के क्षेत्रों - महू, राऊ, पीथमपुर, […]
July 10, 2020 हथियारबंद बदमाशों ने एक्सिस बैंक से लुटे 6 लाख रुपए..! इंदौर : अनलॉक हुए शहर में पुलिस की सुस्ती का फायदा उठाकर आपराधिक तत्व सक्रिय हो गए हैं। […]
November 28, 2021 महँगाई के खिलाफ जिला कांग्रेस ने निकाली जनजागरण यात्रा, विधायक पटवारी सहित कई कार्यकर्ता हुए शामिल
इंदौर : इंदौर जिला कांग्रेस कमेटी द्वारा महंगाई के खिलाफ जन जागरण यात्रा निकाली गई।जिला […]
April 13, 2023 आभा आईडी बनाने से स्वास्थ्य रिकॉर्ड रखने में होगी सुविधा
मीडिया कार्यशाला में स्वास्थ्य अधिकारियों ने दी जानकारी।
आयुष्यमान भारत डिजिटल मिशन […]
November 27, 2019 रामकथा का श्रवण हमारे व्यक्तित्व को ऊंचाई प्रदान करता है- दीदी मां इंदौर : राम मन्दिर की स्थापना घर- घर में होना चाहिए। रामकथा संस्कारों का सृजन कर हमारे […]