बीजेपी जिलाध्यक्ष चिंटू वर्मा ने मुख्यमंत्री से किया था आग्रह।
इंदौर : मप्र सरकार ने आर्टिकल 370 फिल्म को टैक्स फ्री कर दिया है। अभिनेत्री यामी गौतम ने इस फिल्म में प्रमुख भूमिका निभाई है।
बीजेपी जिला अध्यक्ष चिंटू वर्मा ने गुरुवार शाम इंदौर आए मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव से आर्टिकल 370 फिल्म को मध्यप्रदेश में टैक्स फ्री करने का आग्रह किया था, इस पर मुख्यमंत्री ने तुरंत सहमति प्रदान करते हुए फिल्म को प्रदेश में टैक्स फ्री कर दिया।
चिंटू वर्मा ने मुख्यमंत्री को बताया कि पीएम मोदी के नेतृत्व में हर बूथ पर 370 वोट बढ़ाने का संकल्प बीजेपी कार्यकर्ताओ ने लिया है। मोदीजी के नेतृत्व वाली केंद्र सरकार ने धारा 370 को समाप्त कर कश्मीर में अमन चैन कायम करने का काम किया है, मध्यप्रदेश की जनता धारा 370 की सच्चाई से अवगत हो, इसलिए मुख्यमंत्री डॉ. यादव से आग्रह किया कि आर्टिकल 370 फिल्म को टैक्स फ्री किया जाए, इस पर मुख्यमंत्री जी ने तुरंत सहमति प्रदान करते हुए अधिकारियों को निर्देश देते हुए फिल्म को टैक्स फ्री करने करने की घोषणा की।
Related Posts
June 7, 2025 हथियारों की तस्करी करने वाला आरोपी पकड़ाया
इंदौर : अवैध हथियारों की तस्करी करने वाले बदमाश को थाना आजाद नगर पुलिस ने गिरफ्त में […]
March 11, 2025 डॉ. अवनि त्रिवेदी ने राज्यस्तरीय शतरंज प्रतियोगिता में जीता स्वर्ण पदक
इंदौर : प्रेस्टीज कॉलेज की सहायक प्रोफेसर डॉ.अवनी त्रिवेदी ने राज्य स्तरीय शिक्षक एवं […]
January 13, 2023 मकर संक्रांति पर महापौर मित्र महोत्सव का होगा आयोजन
दशहरा मैदान पर 15 जनवरी को होगा आयोजन।
परम्परागत खेलों का होगा अद्भुत […]
October 24, 2022 खूबसूरत रंगोलियों में साकार हुए राधा – कृष्ण, महाकाल लोक, श्रीराम मंदिर
इंदौर : दीपावली की पूर्व संध्या पर रविवार को राजेंद्र नगर और उसकी आस पास की बीस से अधिक […]
September 18, 2022 2 अक्टूबर तक इंदौर शहर को सिंगल यूज प्लास्टिक मुक्त करेंगे – महापौर
स्वच्छ अमृत महोत्सव में निकाली गई स्वच्छता की बाइक रैली।
शहर के 49 पर्यटन, ऐतिहासिक […]
October 2, 2022 स्वच्छता क्षेत्र की उपलब्धियां मप्र के लिए गर्व का विषय है – सीएम शिवराज
स्वच्छता क्षेत्र में इंदौर शहर के साथ ही मध्यप्रदेश देश में अव्वल।
स्वच्छता में […]
February 25, 2023 गोलू शुक्ला ने आईडीए उपाध्यक्ष के बतौर पदभार ग्रहण किया
इंदौर : इंदौर विकास प्राधिकरण के नवनियुक्त उपाध्यक्ष राकेश (गोलू) शुक्ला द्वारा […]