इंदौर: भारतीय जैन संगठन के बैनर तले मिनी मैराथन का आयोजन रविवार को किया गया। इस मैराथन में 5 स्कूलों की 5 सौ से अधिक छात्राओं ने भाग लिया। इन छात्राओं को आत्मरक्षा सहित अन्य विधाओं का प्रशिक्षण दिया गया है। बरसते पानी में भी इन छात्राओं का उत्साह देखते ही बनता था। सुबह गांधी हॉल से बीसीसीआई के पूर्व सचिव संजय जगदाले ने हरी झंडी दिखाकर मिनी मैराथन का शुभारंभ किया। यहां से दौड़ते हुए ये छात्राएं रीगल तिराहा, हाइकोर्ट, घंटाघर चौराहा होते हुए जंजीरवाला चौराहा स्थित मोहता भवन पहुंची जहां ख्यात कमेंटेटर सुशील दोषी ने इन छात्राओं का स्वागत कर उनकी हौसला अफजाई की। यहां साध्वी देशननिधिश्री ने छात्राओं को मार्गदर्शन दिया। ट्रैफिक डीएसपी महेंद्र जैन ने प्रतिभागी छात्राओं को यातायात नियमों का पालन करने की शपथ दिलाई। अंत में सभी छात्राओं को प्रशस्ति पत्र भेंट किये गए। ये छात्राएं सन्मति, प्रगति, वैष्णव, सराफा विद्या निकेतन और गुजराती इग्लिश स्कूल में 9 वी से 12 वी तक अध्ययनरत हैं।
Related Posts
February 21, 2021 चेन लूट की वारदात करने वाली ईरानी गैंग के दो बदमाश गिरफ्तार
इंदौर : लूट की वारदात करने वाली ईरानी गैंग के दो बदमाशों को जूनी इंदौर पुलिस ने बन्दी […]
July 24, 2020 बालक का ठेला पलटाने की घटना से भड़का आक्रोश, जनप्रतिनिधियों ने निगम की कार्रवाई को बताया निंदनीय इंदौर : पीपल्याहाना क्षेत्र में अंडे का ठेला लगाने वाले 13 वर्षीय बालक के साथ बदसलूकी कर […]
October 6, 2020 शारजाह में हो रही छक्कों की बरसात..!
♦️ नरेंद्र भाले ♦️
अधिकांश अवसरों पर विकेट के मिजाज में परिवर्तन नहीं आता। मिजाज ने […]
March 12, 2025 महू में जुलूस पर पथराव करनेवाले दो आरोपियों पर लगाई गई रासुका
चैम्पियन्स ट्रॉफ़ी में भारत की जीत के बाद महू में निकले जुलूस में सांप्रदायिक उन्माद […]
January 10, 2025 मप्र में प्लास्टिक उद्योग के विकास की अपार संभावनाएं : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने किया चार दिवसीय प्लास्टिक उद्योग सम्मेलन "प्लास्टपैक 2025" का […]
July 30, 2021 एमपी बोर्ड 12 का परीक्षा परिणाम घोषित, शत प्रतिशत रहा परिणाम
इंदौर : स्कूल शिक्षा (स्वतंत्र प्रभार) और सामान्य प्रशासन राज्य मंत्री इंदर सिंह परमार […]
January 2, 2017 BCCI पर चला सुप्रीम कोर्ट का हथौड़ा, अनुराग ठाकुर अध्यक्ष पद से बर्खास्त नई दिल्ली. बीसीसीआई को सुप्रीम कोर्ट से बड़ा झटका लगा है. सुप्रीम कोर्ट ने बीसीसीआई पर […]