इंदौर : वरिष्ठ खेल पत्रकार और क्रिकेट के ख्यात सांख्यिकीविद डॉ. स्वरूप बाजपेयी का 78 वर्ष की उम्र में रविवार को निधन हो गया। वे पिछले कुछ समय से गले के कैंसर से पीड़ित थे। परिवार में पत्नी, पांच बेटियां और एक बेटा है। क्रिकेट के आंकड़े उन्हें मुंह जबानी याद रहते थे। कई दशकों तक नईदुनिया अखबार से जुड़े रहे। 1983 से 2005 तक खेल हलचल मैग्जीन का भी जिम्मा संभाला। 1999 में वन-डे क्रिकेट विश्व कप पर पुस्तक का प्रकाशन किया। इंदौर क्रिश्चियन कॉलेज में इतिहास के विभागाध्यक्ष रहे और सेवानिवृत्ति के बाद भी यहीं पढ़ाते रहे। इसी कॉलेज से पढाई भी की। उन्होंने होलकर कालीन क्रिकेट और कुश्ती पर पीएचडी की उपाधि प्राप्त की थी। स्व. वाजपेयी को कविताओं का भी शौक था। वे छात्र राजनीति में भी सक्रिय रहे। पिछले कुछ दिनों से उनका स्वास्थ्य लगातार खराब हो चला था रविवार को उन्होंने अंतिम सांस ली। उनका अंतिम संस्कार सोमवार सुबह 9 बजे रामबाग मुक्तिधाम में होगा।
Related Posts
July 24, 2020 एसीएस सुलेमान से मिले कांग्रेसी नेता, लेफ्ट- राइट तर्ज पर दुकानें खोलने संबंधी आदेश को वापस लेने की मांग की इंदौर : शहर कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष विनय बाकलीवाल और विधायक विशाल पटेल ने गुरुवार को […]
August 30, 2022 खजराना गणेश मंदिर में पूजन के साथ होगा 10 दिवसीय महोत्सव का शुभारंभ
श्रद्धालुओं के लिये की गई समुचित व्यवस्थाएं।
इंदौर : खजराना गणेश मंदिर में 31 अगस्त […]
July 18, 2023 प्रदेश में अधोसंरचनात्मक विकास कार्यों के लिए 1881 करोड़ रुपए की प्रशासकीय स्वीकृति
मुख्यमंत्री लाड़ली बहना योजना में संशोधनों को स्वीकृति।
मुख्यमंत्री चौहान की […]
January 5, 2023 मनोरंजन माध्यमों पर हिंदू धर्म और संस्कृति के विकृत चित्रण पर रोक लगाएगा धर्म सेंसर बोर्ड
फ़िल्मों, ओटीटी और टीवी सीरियल्स में हिंदू धर्म से जुड़े कंटेट को नियंत्रित करने के […]
November 7, 2021 मन की सच्चाई हो तो बड़ी बहन भी भाई की भूमिका निभा सकती है
सीता और गीता सगी बहनें थी। परिवार में लड़के की चाहत बहुत होती है। जब सीता का जन्म हुआ तब […]
July 31, 2024 दिल्ली हादसे के बाद अलर्ट हुए शासन – प्रशासन
कलेक्टर आशीष सिंह द्वारा गठित दलों ने निरीक्षण प्रारंभ किया।
असुरक्षित पाए जाने पर […]
February 6, 2022 ओ बसंती, पवन पागल, ना जा रे ना जा…
लता मंगेशकर को भावपूर्ण श्रद्धांजलि।
योगेश जाणी : आज मन बड़ा दुखी है…यकीन नहीं हो […]