इंदौर : शुक्रवार 3 जुलाई को दोपहर 12 बजे मुख्यमंत्री शिवराजसिंह चौहान एवं भाजपा प्रदेश अध्यक्ष विष्णुदत्त शर्मा वर्चुअल रैली कर कार्यकर्ताओं को संबोधित करेंगे। बीजेपी नगर अध्यक्ष गौरव रणदिवे ने यह जानकारी दी।
उन्होंने बताया कि वर्चुअल रैली के जरिए कार्यकर्ताओं को बीते 100 दिनों में म.प्र. सरकार द्वारा किए गए कार्यों एवं उपलब्धियों की जानकारी दी जाएगी। वर्चुअल रैली को सुनने के लिए भाजपा कार्यालय पर बड़ी स्क्रीन लगाई जा रही है।
रणदिवे ने बताया कि पार्टी कार्यालय पर कोर ग्रुप के सदस्य, वरिष्ठ नेतागण, नगर पदाधिकारी, प्रदेश पदाधिकारी, मोर्चा के प्रदेश पदाधिकारी एवं मोर्चा अध्यक्ष उपस्थित रहकर लाइव वर्चुअल रैली को सुनेंगे। शेष सभी कार्यकर्ता अपने अपने निवास स्थान पर मुख्यमंत्री व प्रदेश अध्यक्ष का संबोधन सुनेंगे।
Facebook Comments