22 अगस्त तक मनेगा झूला उत्सव।
भगवती गोदा अम्बा जी के साथ रजत झूले में विराजें प्रभु वेंकटेश।
श्री गोदा अम्बा जी का प्राकट्य उत्सव मनाया गया।
इंदौर : श्रीलक्ष्मी वेंकटेश देवस्थान छत्रीबाग में प्रभु वेंकटेश का 15 दिवसीय झूला उत्सव मनाया जा रहा है जो 22 अगस्त तक चलेगा।इसी कड़ी में पहले दिन श्री गोदा अम्बा जी का प्राकट्य उत्सव हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। इस अवसर पर भगवती गोदा अम्बा जी का एकांत में दूध, दही, घी, शकर, शहद,केशर के पंचामृत व नदियों के जल से नागोरिया पीठाधीश्वर स्वामी श्री विष्णुप्रपन्नाचार्य महाराज द्वारा महाभिषेक किया गया।
रात्रि में मां भगवती गोदा अंबा का श्रृंगार कर तुलसी दल के 1008 नामों अर्चना की गई। बाद में प्रभु वेंकटेश व भगवती गोदाम्बा की विशेष आरती कर गोष्ठी प्रसाद का वितरण किया गया।
झूला उत्सव के तहत प्रतिदिन प्रभु के विभिन्न स्वरूप में विशेष श्रृंगार दर्शन के साथ झूले में भी अनेक वस्तुओं द्वारा अलग अलग रूपो में सजाया जाएगा और प्रभु के नयनाभिराम दर्शन होंगे।
Related Posts
September 27, 2021 सेंट्रल जेल के कैदियों ने भी किया पितरों का श्राद्ध पूजन व तर्पण
इंदौर : श्राद्ध पक्ष में सेंट्रल जेल के कैदियों को भी अपने दिवंगत पूर्वजों के तर्पण का […]
January 21, 2022 शिकायतों के त्वरित समाधान पर दें ध्यान- ऊर्जा मंत्री
इंदौर : प्रदेश सरकार गरीबों, आम लोगों, किसानों व जन जन के कल्याण के लिए प्रतिबद्ध है। […]
October 22, 2021 100 करोड़ निःशुल्क टीकाकरण की ऐतिहासिक उपलब्धि का बीजेपी ने मनाया जश्न
इंदौर : प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में कोविड-19 के विरूद्ध विश्व का सबसे बड़ा […]
October 25, 2021 पंधाना में सांसद लालवानी की सादगी लुभा रही है मतदाताओं को
पंधाना : खंडवा लोकसभा के उपचुनाव में पंधाना विधानसभा के चुनाव प्रभारी बनाए गए सांसद […]
December 16, 2022 प्रधानमंत्री के लिए ब्रिलियंट कन्वेंशन में स्थापित होगा मिनी हॉस्पिटल
पुलिस स्टेशनों में दो-दो एंबुलेंस, कन्वेंशन सेंटर में प्रधानमंत्री के प्रोटोकॉल के […]
January 16, 2022 युवती की मौत के बाद जागा उज्जैन प्रशासन, एक चाइना डोर विक्रेता का मकान किया धराशायी
उज्जैन : चाइना डोर से शनिवार को नेहा आंजना नामक युवती की मौत पर दुःख जताते हुए […]
November 5, 2019 प्रशासन का हो गया है कांग्रेसीकरण- कैलाशजी इंदौर : सोमवार को उज्जैन में किसान आक्रोश आंदोलन की अगुवाई करते हुए पुलिस द्वारा […]