कांग्रेस की आपत्ति के बाद एक बूथ से महिला पीठासीन अधिकारी को हटाया।
उज्जैन : उज्जैन लोकसभा सीट पर जोर – शोर से मतदान जारी है। यहां बीजेपी प्रत्याशी अनिल फिरोजिया और कांग्रेस के उम्मीदवार महेश परमार के बीच मुख्य मुकाबला है।
सीएम मोहन यादव ने परिवार सहित पहुंचकर किया मतदान।
मुख्यमंत्री डॉ.मोहन यादव ने उज्जैन में श्री नारूमल गगनदास सिन्धी अलखधाम धर्मशाला, फ्रीगंज के बूथ क्रमांक 60 पर पहुंचकर मतदान किया। पत्नी श्रीमती सीमा यादव, पुत्र वैभव यादव, और अभिमन्यु यादव ने भी उनके साथ बूथ पर पहुंचकर मतदान किया व लोकतंत्र के इस महायज्ञ में अपनी आहुति डाली।
पीठासीन अधिकारी को हटाया।
इस बीच उज्जैन में एक बूथ की महिला पीठासीन अधिकारी को कांग्रेस की आपत्ति के बाद हटा दिया गया।कांग्रेस ने आरोप लगाया था कि बूथ क्रमांक 37 की महिला पीठासीन अधिकारी मोदी के पक्ष में वोट डालने की अपील मतदाताओं से कर रही है। इस बात की खबर मिलते ही कांग्रेस प्रत्याशी महेश परमार धरने पर बैठ गए और उक्त पीठासीन अधिकारी को हटाने की मांग की। इसके बाद उज्जैन कलेक्टर नीरज कुमार ने एक्शन लेते हुए उक्त बूथ से पीठासीन अधिकारी को हटा दिया।
सूत्रों के मुताबिक उज्जैन में मतदान को लेकर खासा उत्साह लोगों में नजर आ रहा है। हालांकि दोपहर में तेज गर्मी होने से मतदान की गति धीमी हो गई है। शाम को मतदान में तेजी आने की संभावना जताई जा रही है।
Related Posts
October 4, 2021 नकली गुटखा बनाने वाली फैक्टरी को माल सप्लाय करने वाला फरार आरोपी पकड़ाया
इंदौर : थाना क्राइम ब्रांच पुलिस ने नकली गुटखा बनाने वाली फैक्ट्री के फरार आरोपी को […]
December 10, 2022 नगर निगम ने अन्नपूर्णा और फुटी कोठी रोड से हटाए अतिक्रमण
100 शेड, 100 ओटले एवं 100 से अधिक स्टॉल हटाए।
शहर का यातायात हो रहा था […]
September 14, 2020 हावड़ा, दिल्ली के लिए शुरू हुआ ट्रेनों का संचालन, मुम्बई सहित अन्य ट्रेनों की भेजी गई डिमांड इंदौर : ट्रेनों का परिचालन चरणबद्ध ढंग से बढाया जा रहा है। इंदौर से जबलपुर ओवरनाइट के […]
October 24, 2021 अरसे बाद जमीं हिंदी कविताओं की महफ़िल, स्वर्णाक्षर सम्मान से नवाजे गए कवि हेमंत श्रीमाल
इंदौर : मातृभाषा उन्नयन संस्थान द्वारा आयोजित व यूनिवर्सल इंफ्राटेक द्वारा प्रायोजित […]
November 6, 2023 विकास के मामले में हम पक्षपात नहीं करते
मातृशक्ति से जो प्यार व आशीर्वाद मिला है, उसका कर्ज विकास करके उतारूंगा।
सिरपुर में […]
July 8, 2020 रालामंडल क्षेत्र कंटेन्मेंट एरिया घोषित, आवागमन पर लगा प्रतिबन्ध इंदौर : कलेक्टर मनीष सिंह ने रालामंडल क्षेत्र को कंटेनमेंट क्षेत्र घोषित कर दिया है। यह […]
March 23, 2021 9 फीसदी ग्रोथ रेट के साथ पौने चार सौ के पार हुए नए कोरोना संक्रमित, 1 की मौत
इंदौर : कोरोना संक्रमण के मामले लगातार बढ़ रहे हैं। सोमवार को नए संक्रमित मामले पौने चार […]