इंदौर : लगभग 18 दिनों के बाद इंदौर में कोरोना संक्रमण के मामले 5 सौ से कम दर्ज हुए। ग्रोथ रेट भी 10 फीसदी के नीचे पहुंच गया। हालांकि ये कहना अभी जल्दबाजी होगी कि कोरोना का प्रकोप कम हो रहा है। ऐसे में ‘दो गज की दूरी और मास्क जरूरी’ का पालन करना सभी के लिए जरूरी है।
495 नए संक्रमित मामले सामने आए।
मंगलवार 8 दिसम्बर को 3063 सैम्पल लिए गए। 5352 सैम्पलों की जांच की गई। 4829 सैम्पल निगेटिव पाए गए। 495 की रिपोर्ट पॉजिटिव आई। आज दिनांक तक की बात करें तो कुल 554448 सैम्पलों की जांच की गई। 46971 पॉजिटिव पाए गए। हालांकि इनमें से ज्यादातर ठीक हो गए हैं।
4 मरीजों की जिंदगी पर लगा विराम।
मंगलवार को 4 और संक्रमित मरीजों की मौत कोरोना संक्रमण से हो गई। इन्हें मिलाकर अब तक कुल 796 संक्रमित मरीज अपनी जान गंवा चुके हैं।
327 ने कोरोना को दी पटखनी।
मंगलवार को 327 मरीज कोरोना को हराकर घर लौटे। इन्हें मिलाकर अब तक कुल 41007 मरीज कोरोना को पटखनी देने में सफल रहे हैं। 5168 मरीजों का इलाज फिलहाल चल रहा है।
Related Posts
December 14, 2022 सात दिव्यांग बच्चों को दिए गए लैपटॉप
इंदौर : मुख्यमंत्री निशक्त शिक्षा प्रोत्साहन योजना के तहत इंदौर जिले के सात दिव्यांग […]
October 3, 2020 रिवाल्वर व जिंदा कारतूस के साथ एक आरोपी गिरफ्तार
इंदौर : मल्हारगंज पुलिस ने चेकिंग के दौरान देशी रिवाल्वर व जिंदा कारतूस के साथ एक आरोपी […]
November 23, 2021 गिरिजादेवी स्मृति ठुमरी अनुष्ठान 2 व 3 दिसम्बर को
इंदौर : पंचम निषाद संगीत संस्थान इंदौर और दक्षिण मध्य- क्षेत्र सांस्कृतिक केंद्र, […]
February 6, 2022 लताजी की याद में इंदौर में स्थापित हो अंतरराष्ट्रीय स्तर का संगीत संस्थान
इंदौर : कंठ कोकिला लता मंगेशकर के निधन पर अभिनव कला समाज के अध्यक्ष प्रवीण कुमार […]
October 12, 2024 अभिमन्यु अभियान के जरिए महिला सुरक्षा व सम्मान के प्रति जगाया जा रहा अलख
सार्वजनकि स्थानों पर पोस्टर बैनर चस्पा कर लोगो को महिलाओं के प्रति सम्मान का भाव रखने […]
April 18, 2021 गुरुजी सेवा न्यास ने क्रेडाई यूथ वेलफेयर ट्रस्ट की मदद से शुरू किया शव वाहन का संचालन, लगेगा न्यूनतम शुल्क
इंदौर : वर्तमान परिस्थितियों को देखते हुए श्री गुरुजी सेवा न्यास एवं क्रेडाई यूथ […]
November 2, 2018 मामा के मुखौटे में खोट, बच्चों के भविष्य को पहुंचाई चोट इंदौर: मप्र में 15 साल के भाजपा राज में बच्चों का भविष्य चौपट हो गया है। मामा शिवराज के […]