इंदौर : शहर की चोइथराम फल, सब्जी, आलू एवं प्याज मण्डी तथा निरंजनपुर स्थित सब्जी मण्डी अब 22 जुलाई तक बंद रहेगी। इसके साथ ही जेल रोड एवं सिंधी कालोनी के मार्केट एसडीएम एवं सीएसपी के संयुक्त निर्णय से लेफ्ट-राइट के सिद्धांत पर खोले जा सकेंगे। कलेक्टर एवं जिला दण्डाधिकारी मनीष सिंह ने धारा-144 के तहत इस बारे में प्रतिबंधात्मक आदेश जारी किए हैं। आदेश का उल्लंघन करने वालों के केहिलाफ़ भारतीय दण्ड विधान की धारा-188 के अन्तर्गत कार्रवाई की जाएगी।
नियम- शर्तों के पालन का लिखित में देना होगा वचन।
जारी आदेश के अनुसार जेल रोड एवं सिंधी कॉलोनी के मार्केट एसोसिएशन के प्रतिनिधियों से लिखित में लिया जायेगा कि वे सोशल डिस्टेंसिंग, मास्क पहनने, सैनेटाइजेशन आदि का शत-प्रतिशत पालन करेंगे। लेफ्ट-राइट के सिद्धांत पर क्षेत्रीय एसडीएम/सीएसपी के निर्णय के अनुसार दुकानें खोली जा सकेंगी। इन दुकान/क्षेत्रों में अत्यधिक भीड़ एवं शर्तों का उल्लंघन पाया जाता है तो एसोसिएशन के लोगों की जिम्मेदारी निर्धारित करते हुए एसडीएम एवं सीएसपी पुन: मार्केट/क्षेत्र बंद करवा सकेंगे। शेष आदेश एवं उसमें समय-समय पर दी गई छूट पूर्ववत लागू रहेगी।
Related Posts
March 31, 2019 केरल से भी चुनाव लड़ेंगे राहुल, अमेठी से हार का है अंदेशा..! नई दिल्ली: राहुल गांधी के दो सीटों से चुनाव लड़ने की सियासी गलियारों में लगाई जा रही […]
November 25, 2023 आयरन वेस्ट से बनाई जा रही अयोध्या के श्रीराम मंदिर की प्रतिकृति
देश की पहली लौह निर्मित प्रतिकृति है।
महापौर पुष्यमित्र भार्गव के निर्देशन में दिया […]
March 28, 2022 महाराष्ट्र साहित्य सभा के नाट्योत्सव में अंतिम दिन खेले गए 5 नाटक
इंदौर : सौ वर्ष से अधिक पुरानी साहित्यिक संस्था महाराष्ट्र साहित्य सभा के 60 वे […]
January 15, 2023 गुलाबों की मनोहारी छटा को निहारने पहुंचे हजारों लोग
गांधी हॉल में चल रही 35वीं वार्षिक गुलाब प्रदर्शनी का समापन।
विभिन्न स्पर्धाओं के […]
October 17, 2022 वैश्विक चुनौतियों को देखते हुए की जानी चाहिए भविष्य की प्लानिंग – सुरेश प्रभु
सीए जैसी समग्र सोच रखना जरूरी।
भारत में लांग टर्म प्लानिंग पर नहीं दिया जाता […]
September 19, 2021 सूने फ्लैट का ताला तोड़कर नकदी व जेवरात चुराने वाले दो नाबालिग नकबजन पकड़ाए
दो शातिर नाबालिग नकबजन, क्राइम ब्रांच इंदौर व थाना पलासिया की संयुक्त कार्रवाई में […]
June 28, 2021 हीरा खनन के लिए जंगल नष्ट करने वाला अनुबंध हो निरस्त, जनवादी संगठनों ने मानव श्रृंखला बनाकर की मांग
इंदौर : प्रदेश के पर्यावरण और जंगल को नष्ट करने के फैसले के खिलाफ इंदौर में विभिन्न जन […]