इंदौर : कोरोना का कहर थमने का नाम नहीं ले रहा है। दिवाली के बाद से ही कोरोना संक्रमण में इजाफा होने लगा था। दो सप्ताह से तो प्रतिदिन 5 सौ से ज्यादा संक्रमित मरीज मिल रहे हैं। ग्रोथ रेट भी 11 फीसदी के ऊपर बना हुआ है। हालात में सुधार नहीं होना शासन- प्रशासन के साथ आम आदमी की चिंता को भी बढ़ा रहा है।
546 नए मरीजों में मिला संक्रमण।
शुक्रवार को 2770 लोगों के सैम्पल लिए गए। रेपिड एंटीजन मिलाकर कुल 5164 सैम्पलों की जांच की गई। 4587 सैम्पल निगेटिव पाए गए। 546 में संक्रमण की पुष्टि की गई। 31 रिपॉजिटिव निकले। आज दिनांक तक की बात करें तो कुल 533292 सैम्पलों की जांच की गई।44918 पॉजिटिव पाए गए।इनमें से करीब 89 फीसदी ठीक हो चुके हैं।
3 और मरीजों की मौत।
शुक्रवार 4 दिसम्बर को 3 और मरीजों की मौत कोरोना संक्रमण से हो गई। इन्हें मिलाकर अब तक कुल 779 कोरोना संक्रमित मरीजों की मौत हो चुकी है। हालांकि इसे डेथ रेट में देखा जाए तो 2 फीसदी से कम है।
309 मरीज किए गए डिस्चार्ज।
शुक्रवार को 309 मरीज कोरोना संक्रमण को हराकर घर लौट गए। इन्हें मिलाकर अब तक कुल 39197 मरीज कोरोना को शिकस्त देने में कामयाब रहे हैं।4942 मरीजों का इलाज किया जा रहा है।
Related Posts
November 5, 2024 मराठी नाटक नकळत सारे घडले का मंचन 08 नवंबर से
सानंद न्यास के पांच दर्शक समूहों के लिए प्रस्तुत होंगे नाटक के पांच शो।
इंदौर : […]
January 16, 2023 संस्कृति मंत्री ऊषा ठाकुर करेंगी मराठी साहित्य सम्मेलन का औपचारिक शुभारंभ
कार्यक्रम स्थल पर ग्रंथ प्रदर्शनी की हुई शुरुआत।
मराठी कवि सम्मेलन में रचनाकारों ने […]
March 8, 2024 डीएवीवी के परिसरों में 153 करोड़ की लागत से होंगे निर्माण और विकास कार्य
आईडीए संचालक मंडल की बैठक में दी गई प्रस्ताव को स्वीकृति।
इन्दौर : विकास प्राधिकरण […]
February 24, 2023 डकैती की योजना बना रही गैंग के 06 बदमाश गिरफ्तार
नाहरशाह पेट्रोल पंप पर डकैती डालने की बना रहे थे योजना।
पकड़े गए बदमाशों ने नकबजनी […]
January 8, 2024 मप्र की पहली केंद्रीय औषधि परीक्षण प्रयोगशाला इंदौर में स्थापित
केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री मनसुख मांडविया ने किया प्रयोगशाला का शुभारंभ।
वायरल लोड […]
September 23, 2023 TokenTact Review: Pros, Cons, and More You need to provide a username, email, and password to create an account or you can also […]
October 15, 2019 हनी ट्रैप मामला : आरती के वॉइस और श्वेता के हैंडराइटिंग सैंपल लेगी पुलिस इंदौर : सत्ता के गलियारों में हड़कम्प मचा देने वाले हनी ट्रैप मामले में अदालत ने पुलिस को […]