नगरीय निकायों के महापौर व अध्यक्ष पदों की आरक्षण प्रक्रिया सम्पन्न, इंदौर महापौर पद सामान्य घोषित
Last Updated: December 10, 2020 " 02:38 am"
भोपाल : नगरीय निकायों के महापौर और अध्यक्ष पद की आरक्षण की प्रक्रिया बुधवार को भोपाल के रवींद्र भवन में सम्पन्न हुई। प्रदेश के कुल 407 निकायों के लिए चक्रानुसार आधार पर यह आरक्षण प्रक्रिया पूरी की गई। इनमें 16 नगर निगम,99 नगर पालिकाएं और 292 नगर परिषद शामिल हैं। इंदौर महापौर का पद सामान्य घोषित किया गया है। जबलपुर, रीवा और सिंगरौली में भी महापौर पद सामान्य श्रेणी में रखा गया है। मुरैना नगर निगम महापौर पद अनुसूचित जाति महिला के लिए आरक्षित हुआ है। छिंदवाड़ा नगर निगम महापौर पद अनुसूचित जनजाति के लिए आरक्षित हुआ है। रतलाम नगर निगम महापौर पद ओबीसी के लिए आरक्षित किया गया है। भोपाल और सतना नगर निगम महापौर पद ओबीसी के लिए आरक्षित किए गए हैं। भोपाल और खंडवा ओबीसी महिला महापौर के लिए आरक्षित हुए हैं। उज्जैन में इस बार अनुसूचित जाति का महापौर बनेगा। सागर, देवास, ग्वालियर, बुरहानपुर और कटनी के महापौर पद सामान्य महिला के लिए आरक्षित हुए हैं।