इंदौर : कोरोना संक्रमण फिलहाल नियन्त्रण में नजर आ रहा है। दिवाली के बाद से करीब एक माह तक संक्रमण के मामलों में बढोतरी देखी गई, पर बीते कुछ दिनों से इसकी रफ्तार पर ब्रेक लगा है। ग्रोथ रेट 7 से 8 फीसदी के बीच सिमटा हुआ है। बुधवार को टेस्टिंग के अनुपात में सात फीसदी मामले संक्रमित पाए गए। 4 और मरीजों की इलाज के दौरान मौत हो गई।
351 नए संक्रमित पाए गए।
बुधवार को 1818 सैम्पल लिए गए। रेपिड एंटीजन मिलाकर कुल 4957 सैम्पलों की जांच की गई। 4576 निगेटिव पाए गए। 351 की रिपोर्ट पॉजिटिव आई। 27 रिपीट पॉजिटिव निकले। 3 सैम्पल खारिज किए गए। आज दिनांक तक की बात करें तो कुल 627926 सैम्पलों की जांच की गई। 53011 सैम्पल संक्रमित पाए गए। इनमें से 48 हजार से ज्यादा ठीक भी हुए हैं।
4 और मरीजों की मौत।
कोरोना से हो रही मौतों की रोकथाम में डॉक्टरों को सफलता नहीं मिल पा रही है। बुधवार को 4 और मरीजों की जान चली गई।इन्हें मिलाकर अब तक कुल 851 मरीज कोरोना संक्रमण से अपनी जिंदगी से हाथ धो बैठे हैं।
289 मरीजों ने दी कोरोना को मात।
बुधवार को 289 मरीज कोरोना संक्रमण से मुक्त होकर घर लौटे। इन्हें मिलाकर अब तक कुल 48235 मरीज कोरोना के खिलाफ जंग जीत चुके हैं। 3925 का इलाज फिलहाल चल रहा है।
Related Posts
October 6, 2022 हादसे का शिकार हुई वंदे भारत ट्रेन, इंजन का अगला हिस्सा हुआ डैमेज
हादसे में नहीं हुई कोई जनहानि, वापसी में समय पर रवाना हुई ट्रेन।
अहमदाबाद : हाल ही […]
October 30, 2021 सूरत, जोधपुर, प्रयागराज के लिए इंदौर से शुरू होगी सीधी उड़ान सेवा
इंदौर : केन्द्रीय नागरिक उड्डयन मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया 31 अक्टूबर को इंदौर से […]
May 16, 2024 विभूति खंडेलवाल ने परिवार और खंडेलवाल समाज का बढ़ाया गौरव
सीबीएसई 10वी बोर्ड में वेदांश इंटरनेशनल में बनीं टॉपर ।
इंदौर : समाजसेवी एडवोकेट […]
December 24, 2023 अखंड धाम पर 27 दिसंबर से प्रारंभ होगा अ. भा. अखंड वेदांत संत सम्मेलन
जगदगुरू शंकराचार्य, जगदगुरू स्वामी रामदयाल महाराज एवं युगपुरुष स्वामी परमानंद गिरि सहित […]
May 10, 2022 सुरभि के पहले काव्यसंग्रह ‘तुम प्रेम हो’ का सीएम शिवराज ने किया विमोचन
भोपाल : मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने श्रीमती सुरभि नोगजा के काव्य संग्रह "तुम प्रेम […]
February 13, 2023 हम अपने जीवन मूल्यों और परंपराओं को न भूलें – मुख्यमंत्री चौहान
लाल बाग़ में आयोजित जनजातीय मेले में शामिल हुए मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान।
इंदौर […]
August 27, 2023 देर रात फिर सड़कों पर निकले कलेक्टर, बीआरटीएस पर लिया हालात का जायजा
अनावश्यक सड़कों पर खड़े लोगों से किया जवाब - तलब।
कचरा व गंदगी पाई जाने पर […]