इंदौर : प्रदेश व इंदौर में कोरोना के मोर्चे पर राहत भरी खबर आ रही है। प्रदेश स्तर पर ग्रोथ रेट घटकर अब 13.8 फीसदी रह गया है। वहीं इंदौर में भी 16 फ़ीसदी के कम दर्ज किया गया है। नए संक्रमित मामले भी लगातार कम हो रहे हैं। रिकवर होने वालों की तादाद भी अब बढ़ने लगी है। मृत्यु दर जरूर अभी भी चिंता का सबब बनी हुई है।
1577 नए संक्रमित मिले।
इंदौर में बुधवार 12 मई को 7274 आरटी पीसीआर व 2865 रेपिड एंटीजन सैम्पल लिए गए। 10030 की टेस्टिंग की गई। 8323 निगेटिव पाए गए। 1577 की रिपोर्ट पॉजिटिव आई। 51 रिपीट पॉजिटिव निकले। 79 सैम्पल खारिज किए गए।
आज दिनांक तक की बात करें तो कुल 12 लाख 96 हजार 849 सैम्पल लिए गए। इनमें से कुल 1,33,284 सैम्पल पॉजिटिव पाए गए। हालांकि ज्यादातर मरीज ठीक भी हो चुके हैं।
1015 किए गए डिस्चार्ज।
गुरुवार को 1015 मरीज डिस्चार्ज किए गए। इन्हें मिलाकर अबतक कुल 1,13,981 मरीज कोरोना संक्रमण को मात देने में कामयाब रहे हैं। 18067 का उपचार चल रहा है।
9 मरीजों की मौत।
गुरुवार को 9 मरीजों की कोरोना से मौत की पुष्टि की गई। इसे मिलाकर अबतक कुल 1236 मरीजों की मौत कोरोना संक्रमण से हो चुकी है।
Related Posts
February 14, 2025 एडवांस्ड एकेडमी से रिंग रोड तक सड़क निर्माण कार्य का होगा शुभारंभ
सड़क की अनुमानित लागत: ₹ 58 करोड़।
इंदौर : शहर के विकास को गति देते हुए विशेष […]
May 3, 2025 प्रधानमंत्री मोदी ने सेना को दी खुली छूट
नौसेना, थलसेना और वायु सेना के प्रमुखों के साथ बैठक में बोले पीएम मोदी, उन्हें सेना की […]
April 23, 2022 ट्रैफिक बाधित न हो इसलिए दो दिन पहले निकलेगी श्री वल्लभाचार्य जयंती की शोभायात्रा
इंदौर : ट्रैफिक समस्या से जूझते इंदौर शहर के लिए श्री गोवर्धन नाथ मंदिर ने सराहनीय पहल […]
July 20, 2023 एक अगस्त से आयोजित होगा आईटीसी इंदौर ओपन स्क्वाश टूर्नामेंट
18 जुलाई : इंदौर डिस्ट्रिक्ट स्क्वाश रैकेट संघ के तत्वाधान में आई.टी.सी. इंदौर ओपन […]
January 3, 2021 जो वक्त की रफ़्तार बदल दे वही युवा है, युवा महाकुम्भ में बोले शिवपुत्र कार्तिकेय
इंदौर : स्वामी विवेकानंद के विचारों से युवाओं को प्रेरित करने और उनमें नई आशा,उम्मीद और […]
November 28, 2021 इंदौर के डीएनए में हैं सफाई के संस्कार, साहित्योत्सव के अंतिम दिन बोले अपर आयुक्त संदीप सोनी
इंदौर : मध्य भारत के सबसे बड़े साहित्य उत्सव इंदौर लिटरेचर फेस्टिवल का समापन रविवार 28 […]
December 13, 2021 पंढरीनाथ पुलिस ने अंधे कत्ल का किया पर्दाफाश, अकोला से पकड़कर लाई आरोपी को
इंदौर : पंढरीनाथ पुलिस ने 36 घंटे में अंधे कत्ल का पर्दाफाश कर आरोपी को गिरफ्तार कर […]