इंदौर : कोरोना के प्रकोप में गिरावट का दौर जारी है। पाजिटिविटी रेट में लगातार कमीं आ रही है। नए संक्रमित मामलों में भी उल्लेखनीय कमीं दर्ज की जा रही है वहीं रिकवर होने वालों की तादाद सतत बढ़ रही है। यही क्रम जारी रहा तो मई अंत तक कोरोना से काफी हद तक निजात मिल जाएगी।
1072 नए संक्रमित मिले।
बुधवार 19 मई को 6622 आरटी पीसीआर और 3540 रेपिड एंटीजन सैम्पल लिए गए। 10156 की टेस्टिंग की गई। 9016 निगेटिव पाए गए। 1072 की रिपोर्ट पॉजिटिव आई। 56 रिपीट पॉजिटिव निकले। 12 खारिज किए गए।
आज दिनांक तक की बात करें तो कुल 13 लाख 65 हजार 705 सैम्पल की जांच की गई । 1 लाख 42 हजार 672 पॉजिटिव पाए गए। इनमें से ज्यादातर ठीक हो चुके हैं।
2110 किए गए डिस्चार्ज।
बुधवार को 2110 मरीज कोरोना संक्रमण से मुक्त होने पर डिस्चार्ज किए गए। इन्हें मिलाकर अबतक कुल 1 लाख 30 हजार 03 मरीज कोरोना को हराने में कामयाब रहे हैं। 11383 का इलाज चल रहा है।
5 मरीजों की हुई मौत।
बुधवार को 5 मरीजों ने कोरोना संक्रमण से लड़ते हुए अपनी जिंदगी गंवा दी। इन्हें मिलाकर अब तक कुल 1286 मरीजों की जान कोरोना संक्रमण ने ले ली है।
Related Posts
February 6, 2025 22 फरवरी को रतलाम, नागदा,उज्जैन होकर चलेगी महाकुंभ मेला स्पेशल ट्रेन
प्रयागराज : महाकुंभ मेला में जाने के लिए यात्रियों की मांग एवं सुविधा को ध्यान में […]
June 11, 2023 मारपीट के मामले में भाजयुमो के तीन नेताओं को कारण बताओ नोटिस
युवा मोर्चा के प्रदेश मंत्री शुभेंद्र गौड़, विशेष आमंत्रित सदस्य नयन सोनी और नगर […]
January 3, 2025 अवैध मादक पदार्थ के साथ 02 आरोपी गिरफ्तार
इंदौर : क्राइम ब्रांच इंदौर ने अवैध मादक पदार्थ MD drugs के साथ 02 आरोपियों को […]
September 16, 2021 चेन लूट की वारदातों को अंजाम देने वाले दो आरोपी धराए। सोने की 3 चेन बरामद
इंदौर : अन्नपूर्णा क्षेत्र में चेन लूट की वारदातों को अंजाम देने वाले आरोपियों से लगभग […]
August 15, 2023 रियल एस्टेट में ज्वाइंट डेवलपमेंट पर जीएसटी नहीं
टीपीए और सीए शाखा इंदौर की संयुक्त कार्यशाला में वक्ताओं ने रखे विचार
इंदौर : […]
August 6, 2023 समरसता यात्रा से बीजेपी नेताओं के पाप नहीं धुलेंगे
दलित आदिवासी अत्याचार त्रस्त राज्य में भाजपा की समरसता यात्रा वोट बैंक साधने का […]
December 1, 2020 मिलावटी मिठाई, पनीर बनाने वाले डेयरी संचालकों पर होगी रासुका की कार्रवाई
इंदौर : सीएम शिवराज के निर्देश पर गुंडों और खनन माफिया के साथ मिलावटखोरों के खिलाफ भी […]