इंदौर : कोरोना संक्रमण के मामले इंदौर में अब घटकर तीन अंकों में सिमट गए हैं। संक्रमण दर भी 1.17 फ़ीसदी तक आ गई है। कुल मिलाकर कोरोना के मोर्चे पर हालात लगभग सामान्य होने लगे हैं। भय, दहशत का दौर बीत गया है और जिंदगी फिर मुस्कुराने लगी है।
117 नए संक्रमित मिले।
गुरुवार को 5724 आरटी पीसीआर और 4139 रेपिड एंटीजन सैम्पल लिए गए। 10063 की टेस्टिंग की गई। 9936 निगेटिव पाए गए। 117 की रिपोर्ट पॉजिटिव आई। 10 सैम्पल खारिज किए गए।
आज दिनांक तक की बात करें तो अबतक कुल 15 लाख 76 हजार 508 सैम्पल टेस्ट किए गए। 1 लाख 52 हजार 341 पॉजिटिव पाए गए। इनमें से 98 फ़ीसदी रिकवर भी हो गए हैं।
311 किए गए डिस्चार्ज।
गुरुवार 10 जून को 311 मरीज कोरोना संक्रमण से मुक्त होने पर डिस्चार्ज किए गए। इन्हें मिलाकर अबतक कुल 1 लाख 50 हजार 126 मरीज कोरोना संक्रमण से उबर चुके हैं। 849 का इलाज चल रहा है।
1 मरीज की मौत।
कोरोना से होने वाली मौतों की तादाद में भी कमीं आई है। गुरुवार को केवल 1 मरीज की मौत दर्ज की गई। इन्हें मिलाकर अबतक कुल 1366 मरीजों की मौत कोरोना से हो चुकी है।
Related Posts
October 25, 2024 हेलोवीन पार्टी मनाने वालों के खिलाफ एफआईआर की मांग को लेकर चिकित्सकों ने निकाली रैली
जूनियर डॉक्टर्स, नर्सेज, मेडिकल व नर्सिंग छात्र - छात्राएं और कर्मचारी संगठनों के […]
July 27, 2023 बी टेक के छात्र की हत्या के मामले में युवती सहित चारों आरोपी गिरफ्तार
पूर्व बॉयफ्रेंड को मारना चाहती थी युवती, मार दिया उसके दोस्त को।
मंगलवार देर रात […]
November 9, 2019 अयोध्या विवाद पर आया सुप्रीम फैसला, विवादित जमीन रामलला की नई दिल्ली : अयोध्या विवाद का निपटारा करते हुए सुप्रीम कोर्ट ने विवादित जमीन का मालिकाना […]
June 29, 2023 पीआईएमआर ने देश के टॉप 5 बीबीए, बीसीए संस्थानों में बनाई जगह
इंदौर : प्रेस्टीज इंस्टीट्यूट ऑफ मैनेजमेंट एंड रिसर्च, इंदौर के फ्लैगशिप बीबीए […]
February 6, 2024 मप्र के हरदा में पटाखा फैक्ट्री में धमाके के बाद लगी भीषण आग
हजारों टन बारूद में लगातार धमाकों से थर्राया हरदा, लोगों में फैली दहशत।
कई किमी दूर […]
February 5, 2023 समय के साथ बदलावों को स्वीकारना ही समझदारी है
🔺लघुकथा 🔺
परिवर्तन संसार का नियम है और समय के अनुसार परिवर्तनों को स्वीकार करना ही […]
July 30, 2022 होटल रेडिसन ब्लू में सुरक्षा इंतजामों का पुलिस ने लिया जायजा
इन्दौर : शुक्रवार को इंदौर पुलिस टीम होटल रेडिसन ब्लू पहुंची और वहां की सुरक्षा […]