इंदौर : बीती 12 जुलाई से लापता संभ्रांत परिवारों के किशोर उम्र लड़का- लड़की मिल गए हैं। राहत की बात ये है कि दोनों सकुशल हैं। मिली प्रारंभिक जानकारी के मुताबिक दोनों अपनी मर्जी से चंडीगढ़ घूमने गए थे। जयपुर- आगरा हाइवे पर दोनों एक कार में बैठे मिले। लड़की को परिजनों के सुपुर्द कर दिया गया है जबकि लड़के को पुलिस अपने साथ इंदौर लेकर आ रही है।
ऑटो में बैठकर घर से गए थे।
बता दें कि श्रीनगर निवासी धीरज जोशी की 14 वर्षीय बेटी कोपल और एमजी रोड शिवोम रेसीडेंसी निवासी 17 वर्षीय बालक रुद्राक्ष जोशी 12 जुलाई को अपने घरों से लापता हो गए थे। उनकी गुमशुदगी की रिपोर्ट एमआईजी और तुकोगंज थाने में दर्ज कराई गई थी। इस बीच मिले सीसीटीवी फुटेज में ये बात सामने आई थी कि दोनों साथ में ऑटो में बैठकर निकले थे। तभी से पुलिस और दोनों के परिजन उनकी तलाश में थे। एक दिन पूर्व ही उनकी लोकेशन जयपुर ट्रेस हुई थी।ये भी पता पड़ा था कि दोनों ने वहां लैपटॉप बेचकर पैसे जुटाए थे। संभवतः वहीं से वे चंडीगढ़ घूमने गए थे। बताया जाता है कि कोपल सत्त्य सांई और रुद्राक्ष डीपीएस स्कूल में पढ़ते हैं। दोनों एक- दूसरे के संपर्क में कब और कैसे आए इसका फिलहाल पता नहीं चल सका है।
Related Posts
November 8, 2021 एक दिन के नवजात की निजी अस्पताल में की गई सफल सर्जरी
इंदौर : इंडेक्स अस्पताल के पीडियाट्रिक विभाग में एक दिन के नवजात शिशु की सफल सर्जरी की […]
January 5, 2024 प्रदेश के 4 सौ से अधिक नगरीय निकायों को आर्थिक रूप से मजबूत बनाने की जरूरत
नगरीय विकास मंत्री कैलाश विजयवर्गीय ने की विभागीय योजनाओं की समीक्षा।
इंदौर : नगरीय […]
May 2, 2021 18 फ़ीसदी ग्रोथ रेट, 18 सौ से ज्यादा संक्रमित, 8 की मौत
इंदौर : 18 सौ से ज्यादा संक्रमित और 18 फ़ीसदी ग्रोथ रेट, इंदौर में बीते कुछ दिनों से यही […]
October 25, 2023 विजयादशमी पर तीन सौ से अधिक स्थानों से निकले पथ संचलन
इन्दौर : विजयादशमी के अवसर पर राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के स्वयंसेवकों ने अपने शाखा […]
March 5, 2022 माधव सृष्टि- चमेली देवी अग्रवाल मेडिकल सेंटर में रविवार से प्रारंभ होगा स्वास्थ्य शिविर
इंदौर : बॉम्बे हॉस्पिटल के पीछे स्थित माधव सृष्टि- चमेली देवी अग्रवाल मेडिकल सेंटर में […]
June 7, 2024 कंगना को थप्पड़ मारनेवाली सीआईएसएफ महिला आरक्षक निलंबित
चंडीगढ़ एयरपोर्ट पर घटित हुई थी ये घटना।
चंडीगढ़ : मंडी से लोकसभा का चुनाव जीतकर […]
October 8, 2021 मुम्बई पोर्ट पर डीआरआई का छापा, 25 किलो हेरोइन बरामद, एक कारोबारी को लिया हिरासत में
मुंबई : क्रूज ड्रग्स पार्टी केस में चल रही कार्रवाई के बीच राजस्व खुफिया निदेशालय (DRI) […]