नई दिल्ली : भारत की सितारा खिलाड़ी पीवी सिंधु टोक्यो ओलिंपिक में महिला एकल बैडमिंटन स्पर्धा के सेमीफाइनल में पहुंच गईं है। सिंधु ने कांटे के मुकाबले में जापानी स्टार शटलर अकाने यामागुची को 21-13, 22-20 से हराया। एक वक्त ऐसा लग रहा था कि मुकाबला तीसरे गेम तक चलेगा, लेकिन पीवी सिंधू ने धैर्य के साथ खेल पर अपनी पकड़ बरकरार रखते हुए पहले बराबरी की फिर ताकतवर स्मैश के जरिए गेम व मुकाबला जीत लिया। इससे पहले एकतरफा प्री-क्वॉर्टर फाइनल मुकाबले में डेनमार्क की मिया ब्लिचफेल्ट को उन्होंने सीधे गेम में हराकर अंतिम आठ में जगह बनाई थी। रियो ओलिम्पिक की सिल्वर मेडलिस्ट सिंधु इस बार फिर इतिहास दोहराने से सिर्फ एक कदम दूर है।
हॉकी में जापान को हराया।
पुरुष हॉकी स्पर्धा के अपने आखरी समूह लीग मैच में भारत ने जापान को 5-3 से शिकस्त दी। बता दें कि एक दिन पूर्व मुक्केबाजी में भारत की लवलीना ने भी सेमीफाइनल में पहुंचकर अपना पदक पक्का कर लिया है।
Related Posts
December 10, 2021 इंदौर में हरिनारायणचारी मिश्र और भोपाल में मकरन्द देउस्कर बनाए गए पुलिस कमिश्नर
इंदौर : भोपाल व इंदौर में पुलिस कमिश्नर प्रणाली लागू होने के बाद प्रदेश सरकार ने […]
September 22, 2023 शनिवार को कमलनाथ के समक्ष कांग्रेस का दामन थामेंगे दिनेश मल्हार
बीजेपी नेतृत्व पर लगाया समर्पित कार्यकर्ताओं की उपेक्षा व अनदेखी का आरोप।
इंदौर : […]
March 24, 2020 सीएए के खिलाफ चल रहा धरना- प्रदर्शन खत्म.. इंदाैर : नागरिकता संशोधन कानून (सीएए) और एनआरसी के विरोध में बड़वानी चौकी पर 100 दिनाें […]
August 14, 2021 स्वयंसेवी संस्था ने पुलिसकर्मी व उनके बच्चों की सुरक्षा के लिए भेंट किए सर्जिकल मास्क
इन्दौर : कोरोना वायरस के संक्रमण को ध्यान में रखते हुए, इन्दौर पुलिस ने चुनौतियों से […]
September 19, 2021 एटीएम मशीन से रुपए चोरी करनेवाली गैंग के दो और बदमाश पकड़ाए, औजार व नकद राशि जब्त
इंदौर : एटीएम मशीन में छेड़छाड़ कर चोरी की वारदातों को अंजाम देने वाली अन्तर्राज्यीय गैंग […]
January 8, 2022 पति को प्रताड़ित कर आत्महत्या के लिए मजबूर करने वाली पत्नी व उसका प्रेमी गिरफ्तार
इंदौर : पुलिस थाना तुकोगंज क्षेत्र के पंचम की फेल निवासी पवन पिता जगदीश रेसवाल उम्र 35 […]
February 1, 2021 कोरोना संक्रमण के मामले फिर हुए कम, एक फीसदी पाए गए नए संक्रमित
इंदौर : शनिवार को आए उछाल के बाद कोरोना संक्रमण में रविवार को पुनः गिरावट आ गई। कुल […]