मुंबई : टीवी और फिल्म अभिनेता दीपेश भान का आकस्मिक निधन हो गया। दीपेश टीवी सीरियल ‘भाबीजी घर पर है’ में मलखान सिंह का किरदार निभाते हुए पॉपुलर हुए थे। वह लंबे समय से इस सीरियल से जुड़े हुए थे। दीपेश अपने पीछे पत्नी और एक बच्चे को छोड़ गए हैं। उनकी शादी साल 2019 में दिल्ली में हुई थी।
बताया जाता है कि, दीपेश शनिवार सुबह क्रिकेट खेल रहे थे, उसी दौरान वे अचानक गिर गए। उन्हें तुरंत अस्पताल ले जाया गया जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। सीरियल से जुड़े सूत्रों ने खबर की पुष्टि की है।
दीपेश टीवी की दुनिया से लंबे समय से जुड़े हुए थे। ‘भाबीजी घर पर हैं’ से पहले वह ‘कॉमेडी का किंग कौन’, ‘कॉमेडी क्लब’, ‘भूतवाला’, ‘एफआईआर’ समेत कई कॉमेडी शोज का हिस्सा रह चुके हैं। इसके अलावा, उन्होंने आमिर खान के साथ भी काम किया है। वह आमिर खान के साथ टी-20 वर्ल्ड कप के विज्ञापन में नजर आए थे। उन्होंने साल 2007 में रिलीज हुई फिल्म ‘फालतू उटपटांग चटपटी कहानी’ में भी काम किया था।
Related Posts
October 12, 2023 शहीदों, दिवंगत महापुरुषों,स्वयंसेवकों का किया गया श्राद्ध, तर्पण
बीजेपी प्रवक्ता गोविंद मालू की अगुवाई में संस्था आनंद गोष्ठी के बैनर तले संपन्न हुआ […]
October 10, 2023 बीजेपी की चौथी सूची में ज्यादातर मंत्रियों और विधायकों को टिकट
इंदौर तीन, पांच और महू में फंसा पेंच।
इंदौर : बीजेपी ने अपने प्रत्याशियों की चौथी […]
December 31, 2022 ख्यात संगीतज्ञ स्व. विवेक बंसोड को पेश की गई स्वरांजलि
इंदौर : ख्यात हार्मोनियम वादक, कीर्तनकार एवं संगीतज्ञ डॉ. विवेक बंसोड की स्मृति में […]
April 22, 2020 सीएम शिवराज ने किया विभागों का बंटवारा, सिंधिया समर्थक मंत्रियों को मिले कम महत्व के विभाग…! भोपाल : सीएम शिवराज ने मंत्रिमंडल के पांचों सदस्यों को विभागों का बंटवारा कर दिया है। […]
January 19, 2022 लताजी के शीघ्र स्वस्थ्य होने की कामना के साथ किया जा रहा महामृत्युंजय मन्त्र का जाप
इंदौर : कालजयी गायिका स्वर कोकिला लता मंगेशकर के जल्द स्वस्थ्य होने की कामना के साथ […]
January 20, 2021 नए संक्रमितों से 4 गुना मरीज रिकवर होकर घर लौटे, 1 मरीज की मौत
इंदौर : वैक्सिनेशन अभियान के बीच कोरोना के आंकड़ों में अब खासी कमीं आ गई है। रोजाना एक […]
May 27, 2023 राष्ट्र के अमृत काल में सतत विकास के लक्ष्यों को हासिल करने में युवा सक्रिय योगदान दें
प्रेस्टीज प्रबंध संस्थान के `युवा संवाद' कार्यक्रम में बोले वक्ता।
इंदौर : युवा एक […]