भंवरकुआं पुलिस ने कोचिंग संस्थान के छात्रों को पढाया सामाजिक/ साइबर जागरुकता का पाठ।
छात्र- छात्राओं को किया नशे व मादक पदार्थो के सेवन से होने वाले दुष्परिणामों के प्रति जागरूक।
इंदौर : साइबर फ्रॉड, अपराधों से सुरक्षा एवं इनसे बचाव के तरीकों के प्रति जागरूकता लाने, नशे की लत से लोगों को दूर रखने के उद्देश्य से इंदौर पुलिस द्वारा लोगों को साइबर अपराधों एवं नशे के दुष्परिणाम के प्रति जागरूक करने के लिए निरंतर रूप से विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन किया जा रहा है।
इसी कड़ी में इंदौर पुलिस के भंवरकुआं थाना प्रभारी शशिकांत चौरसिया अपनी टीम के साथ भंवरकुआं स्थित विभिन्न कोचिंग संस्थानों के स्टूडेंट्स के बीच पहुंचे। उन्होंने छात्र – छात्राओं को ठगी के मामलों में सतर्कता व सावधानी बरतने पर जोर दिया। सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर अननोन आईडेंटिटी के लोगों द्वारा की जा रही चेटिंग और हैरेसमेंट के बारे में भी स्टूडेंट्स को जागरूक किया गया।
नशे से दूर रहने के लिए किया प्रेरित।
पुलिस ने छात्र- छात्राओं को नशा व मादक पदार्थो के सेवन से होने वाले दुष्परिणामों के बारे में भी जानकारी देकर नशे की लत से दूर रहने के लिए प्रेरित किया। इसी के साथ उन्हें पुलिस भर्ती के लिए फिजिकल फिटनेस और सिलेबस की तैयारी कैसे करें यह भी बताया गया।
इस अवसर पर कोचिंग संस्थान संचालको के साथ सैकडो का संख्या में छात्र – छात्राएं मौजूद रहे।
Related Posts
March 23, 2021 सुपर स्पेशलिटी अस्पताल में शुरू हुआ कोरोना मरीजों का उपचार
इंदौर : कोरोना मरीजों के उपचार के लिए सुपर स्पेशिलिटी चिकित्सालय इंदौर को डेडिकेटेड […]
November 21, 2024 रानी लक्ष्मीबाई की जयंती पर महिलाओं ने किया शस्त्र प्रदर्शन
दीपदान के साथ की महाआरती।
इंदौर : लक्ष्मीबाई की 196वीं जयंती के उपलक्ष्य में संस्था […]
January 3, 2021 जो वक्त की रफ़्तार बदल दे वही युवा है, युवा महाकुम्भ में बोले शिवपुत्र कार्तिकेय
इंदौर : स्वामी विवेकानंद के विचारों से युवाओं को प्रेरित करने और उनमें नई आशा,उम्मीद और […]
June 19, 2025 21 जून को एक साथ 28 केंद्रों पर होंगे योगाभ्यास के कार्यक्रम
अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर होंगे ये कार्यक्रम।
इंदौर : हरि ॐ योग केंद्र चेरिटेबल […]
August 3, 2022 What’s A Bitcoin Hardware Wallet And The Means It Works? The app is designed to be user-friendly and intuitive, with a range of features that […]
February 23, 2022 शासकीय कर्मियों को ब्लैकमेल करने वाले व्यक्ति के खिलाफ जमानती वारंट
इंदौर : अपर कलेक्टर एवं अतिरिक्त जिला दंडाधिकारी पवन जैन द्वारा शासकीय कर्मचारियों को […]
April 12, 2020 खंडवा के प्रशासनिक अधिकारियों ने पेश की मानवता की मिसाल, कैंसर पेशंट को तुरन्त उपलब्ध कराया इलाज खंडवा : आमतौर पर सरकारी अधिकारी- कर्मचारियों की जनता के बीच छवि अच्छी कम ही नजर आती है […]