बोरवेल से निकालकर अस्पताल ले जाने पर डॉक्टरों ने मृत घोषित किया।
विदिशा : जिले के लटेरी तहसील के ग्राम खेरखेरि पठार गांव में मंगलवार को कच्चे बोरवेल में गिरे 7 वर्षीय बालक लोकेश अहिरवार को तमाम प्रयासों के बावजूद नहीं बचाया जा सका। रेस्क्यू के बाद चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
लगभग 24 घंटे चले रेस्क्यू ऑपरेशन में एनडीआरएफ, एसडीआरएफ के अलावा पुलिस, होमगार्ड, राजस्व, स्वास्थ्य आदि विभागों की टीम ने हिस्सा लिया और बोरवेल में गिरे बालक को बचाने की भरसक कोशिश की।बालक को बोरवेल से निकाल तो लिया गया पर उसकी जान नहीं बच पाई।
सीएम शिवराज ने जताया शोक।
मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने बोरवेल में गिरे बालक लोकेश की मौत पर शोक व्यक्त करते हुए दिवंगत आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की। उन्होंने शोक संतप्त परिवार के प्रति भी संवेदना जताई।
परिवार को 4 लाख की सहायता।
विदिशा कलेक्टर उमाशंकर भार्गव ने बताया कि मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने पीड़ित परिवार को 4 लाख रुपए की अनुग्रह राशि देने की घोषणा की है।
Related Posts
October 19, 2020 कमलनाथ- दिग्विजय सिंह ने वल्लभ भवन को बना दिया था भ्रष्टाचार का अड्डा- सिंधिया
इंदौर : रविवार शाम सांवेर विधानसभा क्षेत्र के ग्राम कंपेल में आमसभा को संबोधित करने […]
August 24, 2023 चंद्रयान के चंद्रमा पर उतरते ही विधायक विजयवर्गीय सहित कार्यकर्ताओं ने मनाया जश्न
बांटी गई मिठाई, की गई आतिशबाजी।
विधायक विजयवर्गीय ने बताया ऐतिहासिक पल।
अतिथि […]
February 16, 2025 पीथमपुर में खड़े यूनियन कार्बाइड के कचरे के कंटेनर अनलोड किए गए
प्रशासन के जनसंवाद कार्यक्रम के निकल रहे सार्थक परिणाम।
इंदौर : यूनियन कार्बाइड के […]
June 8, 2019 विजयवर्गीय मप्र बास्केटबॉल एसोसिएशन के चेयरमैन,आनंद महासचिव चुने गए इंदौर: मप्र बास्केटबॉल एसोसिएशन की वार्षिक साधारण सभा में पदाधिकारियों का निर्वाचन […]
January 9, 2024 वार्षिक गुलाब प्रदर्शनी का आयोजन 03 व 04 फरवरी को
गुलाब के बगीचों के लिए 31 जनवरी एवं 1 फरवरी को स्पर्धा।
बच्चों की चित्रकला स्पर्धा […]
June 2, 2023 नेपाली प्रधानमंत्री प्रचंड ने बाबा महाकाल की विधि विधान के साथ की पूजा अर्चना
100 किलो रुद्राक्ष 51 हजार रुपए बाबा महाकाल के चरणों में किए समर्पित।
उज्जैन : इंदौर […]
February 22, 2021 चौराहे पर खड़ी है पत्रकारिता, तय करें किस दिशा में जाना है- कमलनाथ
स्टेट प्रेस क्लब ने 20 मीडियाकर्मियों को अवार्ड्स देकर किया सम्मानित
इंदौर। हमारे […]