प्रत्येक रविवार आम नागरिक भी ले सकेंगे सीपीआर का प्रशिक्षण।
इंदौर : जिम्नेशियम में वर्कआउट के दौरान असामयिक रूप से होने वाली मौतों की रोकथाम के लिए इंडियन मेडिकल एसोसिएशन की इंदौर शाखा के चिकित्सकों द्वारा जिम ट्रेनर्स को सीपीआर का प्रशिक्षण दिया गया।
इस कार्यक्रम का आयोजन इंडियन मेडिकल एसोसिएशन के सचिव डॉ विजय हरलालका और डॉ प्रमोद जैन द्वारा आईएमए भवन, एमओजी लाइंस में किया गया। इस मौके पर इंदौर स्थित पांच जिम्नेशियम के ट्रेनर्स के साथ आम नागरिक भी उपस्थित थे। उन्हें आकस्मिक मौत से बचने के लिए संजीवनी विद्या याने सीपीआर का प्रशिक्षण दिया गया।
शिशु रोग विशेषज्ञ एवं प्रशिक्षक डॉ प्रमोद जैन ने बताया कि सीपीआर के जरिए अपने परिजन या साथी के इमरजेंसी की स्थिति में हृदय गति रुक जाने पर एंबुलेंस या चिकित्सक उपलब्ध होने तक मस्तिष्क में रक्त एवं ऑक्सीजन का प्रवाह सीपीआर के माध्यम से बनाए रखा जा सकता है।
प्रत्येक रविवार दिया जाएगा सीपीआर का प्रशिक्षण।
इंडियन मेडिकल एसोसिएशन के अध्यक्ष डॉ अनिल भदौरिया ने बताया कि सीपीआर प्रशिक्षण शिविर प्रत्येक रविवार सुबह 8:30 बजे से आम नागरिकों के लिए आयोजित होगा। मानद सचिव डॉ विजय हरलालका से संपर्क कर सीपीआर के प्रशिक्षण के लिए समय निर्धारित किया जा सकता है।
Related Posts
December 30, 2019 डॉ. एसएन तिवारी सम्मान से नवाजे गए रचनाकार, ‘आम के पत्ते’ का हुआ विमोचन इंदौर: सम्मान जब मिलता है तो वह और बेहतर लिखने की प्रेरणा देता ही है, रचनाकार का दायित्व […]
January 2, 2023 स्कीम नंबर 113 में विकसित होगा ग्लोबल पार्क
सम्मेलन में आने वाले अतिथि रोपेंगे पौधे।
कलेक्टर डॉ. इलैयाराजा टी सहित अन्य […]
July 14, 2025 बोल बम के जयघोष के बीच महेश्वर के लिए रवाना हुई बाणेश्वरी कावड़ यात्रा
05 हजार श्रद्धालु कर रहें यात्रा में शिरकत।
महेश्वर से नर्मदा का जल कावड़ में लेकर […]
April 10, 2024 मादक पदार्थों की तस्करी में लिप्त चार बदमाश उज्जैन पुलिस की गिरफ्त में
लाखों रुपए मूल्य की एमडी ड्रग और ब्राउन शुगर की गई जब्त।
उज्जैन : शहर में एम.डी. […]
March 29, 2017 स्कूल शिक्षा मंत्री विजय शाह ने की घोषणा भोपाल- प्रदेश के सभी 1 लाख 18 हजार स्कूल में कण्ट्रोल रूम का नंबर लिखा जायेगा
शिक्षक के […]
November 7, 2023 कांग्रेस ने बेटियों की कल्याणकारी योजनाएं बंद करने का पाप किया था
प्रदेश की हर बेटी का चेहरा खुशी से जगमगाता रहे,ये भाजपा की जिम्मेदारी है - रमेश […]
February 23, 2022 मातृ दिवस के रूप में मनाई गई कस्तूरबा गांधी की पुण्यतिथि
इंदौर : कस्तूरबा गांधी राष्ट्रीय स्मारक ट्रस्ट और महिला एवं बाल विकास विभाग ने कस्तूरबा […]