सेवा कार्यों के लिए किया गया सम्मान।
भूख और कुपोषण से ग्रसित लोगों में भोजन वितरित करते हैं आयुषी और उनके साथी।
इंदौर: प्रेस्टीज इंस्टीट्यूट ऑफ मैनेजमेंट एंड रिसर्च (यूजी) की छात्रा और प्रेस्टीज समर्पण क्लब की प्रभारी आयुषी पत्रिकर को शहर के गरीब एवं वंचित लोगों को भूख एवं कुपोषण से बचाने हेतु उनके द्वारा किए जा रहे सेवा कार्यों के लिए गौर सामाजिक संस्थान द्वारा सम्मानित किया गया है। आयुषी अपने छात्र स्वयंसेवकों के साथ मिलकर इंदौर में भूख और कुपोषण से ग्रस्त लोगों को भोजन वितरित करती है।
पीआईएमआर यूजी कैंपस के निदेशक कर्नल डॉ.सुब्रमण्यम रमन अय्यर तथा संस्थान के प्रोफेसर (डॉ.) नितिन गिरधरवाल के नेतृत्व और मार्गदर्शन में, प्रेस्टीज समर्पण क्लब स्वच्छ इंदौर,शहरवासियों को शुद्ध पेयजल उपलब्ध कराने, भूखे लोगों के बीच भोजन वितरण, गरीब छात्राओं को शिक्षित करने के साथ अन्य सामाजिक मुद्दों को लेकर उल्लेखनीय कार्य कर रहा है।
प्रेस्टीज एजुकेशन फाउंडेशन के चेयरमैन डॉ.डेविश जैन, वाइस चेयरमैन डिपिन जैन ने प्रेस्टीज समर्पण क्लब के माध्यम से विभिन्न सामाजिक कार्यों को सफलतापूर्वक करने के लिए आयुषी और अन्य छात्र स्वयंसेवकों को बधाई दी है।
Related Posts
June 20, 2022 जहां बचपन गुजरा, वहीं से बीजेपी महापौर प्रत्याशी ने किया जनसंपर्क का आगाज
जनता ने किया पुष्यमित्र का जोरदार स्वागत, समर्थन का दिया आश्वासन।
इंदौर : भारतीय […]
April 9, 2025 अखबारों में सिमटता साहित्य चिंता की बात..
कॉरपोरेट कल्चर से अखबारों से गुम हुआ साहित्य..
इंदौर प्रेस क्लब के मीडिया कॉन्क्लेव […]
June 15, 2024 मालवा उत्सव में अवैध रूप से प्लॉट बेच रहे कॉलोनाइजर का स्टॉल जिला प्रशासन ने कराया बंद
बिना अनुमति और रेरा पंजीयन के 51हजार रुपए में की जा रही थी प्लॉट की बुकिंग।
सांसद […]
August 29, 2021 पत्रकार पर प्रकरण दर्ज कर शिवराज सरकार ने किया प्रेस की आजादी पर हमला- राजानी
देवास : केला देवी चौराहे पर अवैध शराब अहाते के कथित वायरल वीडियो से गुस्साए भाजपाई नेता […]
June 23, 2021 मादक पदार्थों की तस्करी करते पकड़ाया एक आरोपी, 1 लाख रुपए कीमत की ब्राउन शुगर जब्त
इंदौर : अवैध मादक पदार्थ ब्राउन शुगर की तस्करी करने वाला आरोपी, क्राइम ब्रांच इंदौर व […]
September 23, 2022 केशरबाग रोड रेलवे क्रॉसिंग पर बनेगा ओवरब्रिज, रेल मंत्रालय को भेजा जाएगा प्रस्ताव
महापौर, विधायक, निगम आयुक्त ने केशर बाग रोड, दशहरा मैदान एवं विश्रामबाग में विकास […]
December 4, 2020 कोरोना का प्रकोप जारी, 526 नए संक्रमित मरीज मिले, 5 की मौत..!
इंदौर : शहर में कोरोना संक्रमण का प्रकोप थम नहीं रहा है। प्रतिदिन 5 सौ से ज्यादा नए […]