बैंक द्वारा विद्यार्थियों के लिए आयोजित किया गया प्रश्नोत्तरी कार्यक्रम।
इंदौर : इंदौर जिले में भारतीय रिजर्व बैंक द्वारा वित्तीय साक्षरता को बढ़ावा देने हेतु अनेक कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं। इसी क्रम में इस वर्ष शासकीय विद्यालयों के कक्षा 8 से 10 के विद्यार्थियों हेतु अखिल भारतीय वित्तीय साक्षरता प्रश्नोत्तरी का आयोजन किया जा रहा है। उक्त प्रश्नोत्तरी विकासखंड स्तर से प्रारम्भ कर राष्ट्रीय स्तर पर समाप्त की जाएगी।
इसी सिलसिले में प्रश्नोत्तरी का दूसरा चरण जिला स्तरीय प्रतियोगिता के रूप में आयोजित किया गया। यह प्रतियोगिता शासकीय उत्कृष्ट विद्यालय बाल विनय मंदिर में सम्पन्न हुई। प्रतियोगिता के विजेताओं को पुरस्कृत किया गया।
प्रश्नोत्तरी आरबीआई अधिकारी नवनीत तिवारी, बैंक अधिकारी तथा वरिष्ट प्रबंधक, बैंक ऑफ़ इंडिया श्री प्रवीण टोप्पो और शाश्वत श्रीवास्तव, विद्यालय की प्राचार्य पूजा सक्सेना मौजूद थीं। प्रतियोगिता में विद्यार्थियों से वित्तीय साक्षरता, भारतीय रिजर्व बैंक, बैंकिंग प्रणाली, जी-20 आदि से संबन्धित प्रश्न पूछे गए। जिला स्तर में श्रुति अग्रवाल एवं लक्ष्मी प्रजापत ने प्रथम स्थान हासिल किया।
Related Posts
- August 3, 2020 श्रावणी पूर्णिमा पर विजयवर्गीय ने कांटाफोड़ मन्दिर में भस्मारती में की शिरकत इंदौर : श्रावण सोमवार और श्रावणी पूर्णिमा के दुर्लभ संयोग के अवसर पर नवलखा स्थित […]
- April 5, 2022 बेलगाम दौड़ रहे वाहनों के खिलाफ यातायात पुलिस ने की कार्रवाई
इंदौर : डीसीपी, यातायात प्रबंधन के निर्देश पर, इंटरसेप्टर व्हीकल के साथ सुपर कॉरिडोर […]
- March 24, 2022 राज्यपाल मन्गुभाई पटेल ने किया पुस्तक ‘प्रथम सृजक’ का लोकार्पण
इन्दौर : मध्यप्रदेश के राज्यपाल मंगूभाई पटेल से रेसीडेंसी कोठी इन्दौर में मातृभाषा […]
- February 18, 2019 पुणे जा रही बस में लगी आग, यात्री सुरक्षित सेंधवा: इंदौर से पुणे जा रही निजी ट्रेवल्स की बस में अचानक आग लग गई। देखते ही देखते बस […]
- August 27, 2023 सखी बहिनपा मैथिलानी समूह के स्थापना दिवस पर दी गई मैथिल लोक गीत व नृत्य की प्रस्तुतियां
इंदौर : सखी बहिनपा मैथिलानी समूह का आठवाँ स्थापना दिवस समारोह मैथिल समाज की महिलाओं ने […]
- June 23, 2021 कोरोना मरीजों का इलाज करने वाले डॉक्टरों का कांग्रेसजनों ने किया सम्मान
इंदौर : शहर कांग्रेस कमेटी के प्रवक्ता सन्नी राजपाल एवं शहर उपाध्यक्ष गिरीश चितले के […]
- August 1, 2020 आरक्षण प्रक्रिया के बाद बीजेपी, कांग्रेस के कई दिग्गजों को तलाशने होंगे नए ठिकाने इंदौर : भाजपा व कांग्रेस के कई दिग्गज नेताओं को आरक्षण प्रक्रिया में बड़ा झटका लगा है। […]