नई दिल्ली: देश की संसद ने मंगलवार को इतिहास रच दिया। तीन तलाक़ का अभिशाप झेल रही मुस्लिम महिलाओं को आखिरकार इससे मुक्ति मिल गयी। राज्यसभा ने लंबी बहस के बाद तीन तलाक़ बिल पारित कर दिया। बिल के पक्ष में 99 और विरोध में 84 वोट पड़े। टीडीपी, टीआरएस, बीएसपी, एनसीपी के सदस्य सदन में अनुपस्थित रहे जबकि जेडीयू और एआईएडीएमके ने वोटिंग के पूर्व सदन से वॉकआउट कर दिया। विपक्ष द्वारा बिल को सेलेक्ट कमेटी में भेजे जाने का प्रस्ताव भी बहुमत से खारिज हो गया वहीं कांग्रेस के सांसद दिग्विजय सिंह द्वारा लाया गया संशोधन प्रस्ताव भी गिर गया। लोकसभा इसे पहले ही पारित कर चुकी है।
राष्ट्रपति के हस्ताक्षर होते ही लेगा मौजूदा अध्यादेश की जगह।
राज्यसभा में पहले भी 2 बार तीन तलाक़ बिल पेश किया गया था पर बहुमत के अभाव में पारित नहीं हो सका था। इसके चलते सरकार को अध्यादेश लाने पर मजबूर होना पड़ा था लेकिन इस बार मोदी सरकार ने पुख्ता रणनीति के सहारे राज्यसभा में बीजेपी का बहुमत न होने बावजूद यह बिल पारित करवा ही लिया। राष्ट्रपति के हस्ताक्षर होते ही यह बिल मौजूदा अध्यादेश का स्थान ले लेगा।
Related Posts
March 8, 2022 उज्जैन, देवास और इंदौर दौरे पर आएंगे बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नड्डा, कार्यकर्ताओं ने की स्वागत की जोरदार तैयारी
इंदौर : भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा एक दिवसीय इंदौर दौरे पर […]
July 24, 2021 पटवारी के बयान पर सोनकर का पलटवार ‘कमलनाथ का राजनीतिक अनुभव खजूर के पेड़ जैसा’
इंदौर : बीजेपी जिला अध्यक्ष डॉ. राजेश सोनकर ने कांग्रेस के विधायक जीतू पटवारी द्वारा […]
January 29, 2020 निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर में सैकड़ों मरीजों का किया गया परीक्षण. इंदौर : जिला रेडक्रॉस सोसायटी और बालाजी सेवा संस्थान ट्रस्ट के बैनर तले निःशुल्क […]
January 4, 2023 इंदौर में ठंड के प्रकोप के चलते कलेक्टर ने स्कूलों के समय में किया बदलाव
इंदौर: उत्तर से चलने वाली हवा के कारण मालवा व इंदौर में भी ठंड का प्रकोप बढ़ गया है। दो […]
May 9, 2023 खरगोन में पुल से नदी में गिरी बस, 22 यात्रियों की मौत, 20 से अधिक घायल
डोंगरगांव से इंदौर आ रही थी बस।
दसंगा गांव के पास बोराड नदी पर बने पुल से नीचे जा […]
January 8, 2023 मोदी सरकार की कारगर विदेश नीति के कारण भारतीय संस्कृति का परचम दुनिया में लहरा रहा – शर्मा
भाजपा विदेश विभाग द्वारा मीट अप-2023" कार्यक्रम का आयोजन।
भाजपा कार्यालय पर जुटे 15 […]
February 2, 2023 मुख्यमंत्री के समक्ष इंदौर पुलिस ने मूक – बधिर दिव्यांगों के लिए प्रारंभ किए नवाचार का दिया प्रेजेंटेशन
इंदौर पुलिस के नवाचार को मिली प्रशंसा।
इंदौर : मूक बधिर और श्रवण बाधित दिव्यांगजनों […]