इंदौर : नकली बायोडीजल निर्माण तथा विक्रय करने वाले माफिया के विरुद्ध क्राइम ब्रांच इंदौर एवं खाद्य विभाग ने संयुक्त छापामार कार्रवाई की। बाणगंगा क्षेत्र क़े ग्राम जाख्या स्थित फैक्ट्री में नकली बायोडीजल बनाकर संग्रहित किया जा रहा था। फैक्ट्री में मारे गए छापे में लाखों रुपए कीमत का करीब 5,300 लीटर नकली बायो डीजल जब्त किया गया।
दरअसल, क्राइम ब्रांच की टीम को मुखबिर से सूचना मिली थी कि थाना बाणगंगा क्षेत्र स्थित ग्राम जाख्या में फैक्ट्री में अवैध रूप से नकली बायो डीजल का निर्माण कर भंडारण व विक्रय किया जा रहा है। मुखबिर की सूचना पर क्राइम ब्रांच इंदौर ने खाद्य विभाग की टीम को साथ लेकर संयुक्त रूप से मुखबिर के बताए स्थान पर दबिश दी। फैक्ट्री में निरीक्षण के दौरान संचालक (1) रिंकू उर्फ़ मदन मोहन तलवडिया नि सुखलिया गांव इंदौर व (2). श्रीराम भील नि ग्राम देवली जिला शाजापुर हाल – गणेशधाम थाना बाणगंगा इंदौर मौजूद पाए गए। फैक्ट्री में नकली बायो डीजल का निर्माण किया जाकर अलग अलग स्थानों पर सप्लाई किया जा रहा था। करीब 5,300 लीटर बायो डीजल फैक्ट्री में रखा मिला।
संयुक्त टीम द्वारा संचालक रिंकू उर्फ़ मदन मोहन तलवड़िया द्वारा भण्डारण कर रखे नकली बायो डीजल को जब्त कर नियमानुसार अग्रिम वैधानिक कार्रवाई की जा रही है।
Related Posts
July 8, 2021 वरिष्ठ नेता मोघे के निवास पहुंचे प्रभारी मंत्री मिश्रा, आरती उतारकर किया गया स्वागत
इंदौर : बीजेपी कार्यालय में कार्यकर्ताओं का स्वागत सम्मान स्वीकारने के बाद प्रभारी […]
October 7, 2022 मुंबई से उज्जैन में आकर ठहरे दो युवकों से 4 किलो सोना बरामद
उज्जैन : क्राइम ब्रांच, उज्जैन ने दानीगेट क्षेत्र की अवंती पार्श्वनाथ होटल में ठहरे […]
November 22, 2022 दो पहियां वाहन चुराने वाली गैंग पकड़ाई। लाखों रुपए मूल्य के कई वाहन बरामद
आरोपियों से मोटरसायकिल/ एक्टिवा सहित कुल 14 दोपहिया वाहन (कीमत करीब 18 लाख रुपये) […]
October 9, 2023 आईओसी और रिलायंस फाउंडेशन के बीच समझौता
भारत में ओलंपिक वैल्यू एजुकेशन को आगे बढ़ाएंगे।
मुंबई : इंटरनेशनल ओलंपिक कमेटी […]
March 14, 2020 कोरोना के संक्रमण से बचने के लिए आचार्यश्री ने दिया शांति विधान का संदेश इंदौर : क़ोरोना वायरस का संक्रमण दुनिया भर में महामारी का रूप लेता जा रहा है। उससे बचने […]
January 31, 2023 वैश्विक स्तर पर हिंदू समाज को बांटने का किया जा रहा प्रयास – मरकाम
इंदौर : राष्ट्र सेविका समिति द्वारा जाल सभागृह में आयोजित दो दिवसीय लक्ष्मीबाई केळकर […]
February 23, 2025 पेंशन अपडेशन सहित अन्य मांगों को लेकर बैंक पेंशनर्स ने किया प्रदर्शन
आरएनटी मार्ग पर बनाई मानव श्रृंखला, सरकार से की मांगों को शीघ्र पूरा करने की […]